उज्जैन में भगवान महाकाल का दर्शन पूजन कर की देश – प्रदेश में खुशहाली की कामना।
इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से की सौजन्य भेंट।
इंदौर : मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत रही है। श्री तोमर उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी सीटों पर परिश्रम किया है और परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश की जनता के कल्याण व खुशहाली की प्रार्थना की।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्षk तोमर ने इंदौर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन से उनके निवास पर पहुंच कर भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
श्री तोमर ने विधायक एवं पूर्व महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ की सासू मां एवं पूर्व मंत्री, मित्र स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की माताजी स्व. श्रीमति जतन देवी गौड़ जी के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्ति की।
श्री तोमर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, म.प्र. खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी स्व. गोविंद मालू के निवास पर भी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।
इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष तोमर प्रदेश टुडे समाचार पत्र के डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश दीक्षित के निवास पर भी पहुंचे और उनके पिता स्व. मोहनलाल दीक्षित के दुखद निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की।