भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना की मौजूदा स्थिति पर बयान देते हुए कहा कि कोरोना की रफ्तार नियंत्रण में आ रही है। प्रदेश में कोरोना के 8062 नए मामले आए है, जबकि10,748 मरीज़ ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में ऐक्टिव केस क़रीब 60 हज़ार हैं। संक्रमण दर औसत 10 प्रतिशत पर आ गई है।
12 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित।
गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि बीते 24 घंटों में 74 हज़ार टेस्ट किए गए हैं। 68 नए पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। अभी तक कुल 1238 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
इंदौर में कम हुए पॉजिटिव मामले।
इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं आई है। वहीं ठीक होने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट गई है।
बीते चौवीस घंटों में 1197 नए पॉजिटिव मिले और 2604 इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12,795 रह गई है।
जनवरी माह में 32 मौतें।
कोरोना से हो रही मौतें जरूर चिंता का सबब बन रहीं हैं।एक दिन पहले 6 मौतें होने के बाद पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। इसे मिलाकर कोरोना से बीते 10 दिनों में 27 और जनवरी माह में कुल 32 मौतें हुई हैं।
Related Posts
July 25, 2021 नगर व ग्रामीण बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के आखरी रविवार को किसी महत्वपूर्ण विषय […]
August 1, 2023 श्रीराम मंदिर राजेंद्र नगर के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह का आयोजन 7 अगस्त से
6 अगस्त को होगा 51 फीट ऊंचे स्तंभ पर भगवा धर्म ध्वजारोहण।
इंदौर : राजेंद्र नगर […]
August 30, 2023 मलयाली समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ओणम का पर्व
इंदौर : केरल से आकर इंदौर में निवास कर रहे मलयाली समाज के लोगों ने ओणम का पर्व आस्था और […]
December 23, 2020 नए वर्ष में ग्राहकों को लगेगा झटका, मोबाइल कम्पनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
नई दिल्ली : मोबाइल यूजर्स को नए साल में महंगे प्लान का झटका लग सकता है। दरअसल, […]
June 9, 2022 कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की खातिरदारी पड़ी महंगी, 5 जेलकर्मी निलंबित
लखनऊ : माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने वाले डिप्टी जेलर सहित 5 पुलिस […]
September 14, 2022 नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को 10- 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपियों को अदालत ने 10-10 वर्ष के […]
November 6, 2021 महू में उत्साह के साथ मनाया गया धोक पड़वा, छोटों ने बड़ों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
महू : इंदौर के समीप डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में बीते कई दशकों से धोक पड़वा मनाया जा रहा […]