इंदौर : खुद को डी कंपनी से जुड़ा बताने वाला भूमाफिया रहमत पटेल अब पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी ने खुद को डी कंपनी से जुड़ा होना बताया था और पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की थी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात भूमाफिया रहमत पटेल को गिरफ्तार कर लिया । रहमत पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था,यह विडिओ लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक जमीन के विवाद से जुड़ा था, जिसमें वह प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा था, साथ ही वीडियो में रहमत खुद को भगोड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी का गुर्गा बताते हुए एक व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा करने की धमकी दे रहा था, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इसकी पुष्टि की और तत्काल खजराना थाना पुलिस को सूचित किया।
मिली जानकारी के अनुसार, रहमत पटेल खजराना इलाके में कई लोगों की निजी और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर चुका है। पुलिस ने फिलहाल पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने के मामले में उसे गिरफ्तार कर लसूड़िया पुलिस को सौप दिया है। पुलिस रहमत पटेल के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है ।
Related Posts
November 23, 2021 बीआरटीएस पर बनेगा नागपुर की तर्ज पर डबल डेकर टियर मेट्रो ट्रैक
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में सोमवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की समीक्षा […]
April 26, 2022 फरार इनामी विधायक पुत्र गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से ली थी जमानत
इंदौर : एमजी रोड पुलिस ने बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को […]
November 4, 2023 वार्ड 11 में यादव समाज ने कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन रोड शो कर रहे भाजपा के […]
March 20, 2017 लखनऊ में शपथ ग्रहण पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में संपन्न शपथ होने तक मंच पर मौजूद रहे अखिलेश मुलायम
उत्तर प्रदेश सरकार का नया […]
November 14, 2018 ई- टेंडरिग घोटाले में सीएम और सीएस की भूमिका संदिग्ध- सुरजेवाला इंदौर: मप्र में सरकारी संसाधनों की लूट मची है। ई- टेंडरिग के नाम पर दिए गए ठेकों में 50 […]
June 16, 2020 12 बिंदुओं पर सर्वे के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देशानुसार इंदौर ज़िले में सर्वे कार्य पुन: […]
May 8, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, 08 आरोपी गिरफ्तार
बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप,टैबलेट व 90 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री की गई जब्त […]