इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के को इंतजार कराने की ममता दीदी की हरकत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी अहंकार में चूर हो गई हैं। उन्होंने दीदी को नसीहत देते हुए कहा कि
अहंकार रावण का नहीं टिका तो तुम क्या हो..?
शिवराज ने कहा कि ऐसी हरकत कर ममता दीदी ने अपना कद छोटा कर लिया है।
मोदीजी प्रधानमंत्री हैं उनके पीछे देश चलता है।
सीएम शिवराज ने ममता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वह पश्चिम बंगाल जनता की मदद के लिए वहां गए थे। तूफान पीड़ितों का हाल-चाल जानने गए थे। प्रधानमंत्री को इंतजार कराना उनकी अवमानना है।
ममता का बर्ताव बंगाल की जनता का अपमान।
सीएम शिवराज ने कहा कि मैं भी कई वर्षों से मुख्यमंत्री हूं।
जब मनमोहन सिंह पीएम थे, हमने कभी उनके सम्मान पर आंच नहीं आने दी। भारत के प्रधानमंत्री देश का सम्मान होता है।
सूरज पर कोई थूकेगा तो वह थूंक उसके चेहरे पर आएगा।
सीएम शिवराज ने ममता दीदी को खरी- खरी सुनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अवमानना करके उन्होंने अपना स्तर घटाया है। कोई सूरज पर थूकेगा तो वह उसके चेहरे पर ही आएगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि वे ममता दीदी की इस हरकत की घोर निंदा करते हैं।
Related Posts
November 19, 2022 अंग्रेजों की गुलामी के पहले यूरोप से ज्यादा शिक्षित था भारत
एक लाख से ज्यादा थे उच्च शिक्षा संस्थान।
समाज पोषित थी शिक्षा व्यवस्था।
अंग्रेजों […]
February 6, 2022 लताजी की सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी- पीएम मोदी
मुम्बई : लता मंगेशकर सदी की वो महान गायिका थीं, जिन्होनें कई पीढ़ियों को अपनी आवाज के […]
May 16, 2025 पंचायतों को सशक्त किए बगैर देश का समग्र विकास संभव नहीं ..
हमें शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी- […]
August 20, 2021 सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, देवी अहिल्याबाई को किया याद
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से […]
May 29, 2023 राहुल गांधी का दावा ख्याली पुलाव पकाने जैसा है : सीएम शिवराज
भोपाल : राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया […]
October 2, 2021 मनावर पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
धार : मनावर (धार) पुलिस ने चोरी के सोने के जेवरात जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
December 30, 2024 लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का तेजी से हो रहा विकास
स्टेशन क्षेत्र में 105 करोड़ से अधिक के काम जारी।
सांसद शंकर लालवानी ने लिया विकास […]