प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का विधानसभा 2 में लाइव प्रसारण

  
Last Updated:  August 27, 2023 " 11:03 pm"

विधायक रमेश मेंदोला और प्रवासी विधायक संगीता पाटिल ने गुजराती कॉलेज में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात।

इंदौर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित कियाI इसी के तहत विधानसभा क्षेत्र 2 के गुजराती कॉलेज में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने देखा I कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश मेंदोला एवं सूरत से आई विधायक संगीता बेन पाटिल भी मौजूद रही। मन की बात कार्यक्रम को सुनने विधानसभा क्षेत्र 2 के सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान पूरा हाल भगवामय नजर आ रहा था। कार्यकर्ता भगवा टोपी और दुपट्टे के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने – सुनने पहुंचे।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, #G20 बैठक में जनभागीदारी, चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन, मेरी माटी-मेरा देश अभियान और संस्कृत भाषा से जुड़ने जैसे विषयों पर देश के नागरिकों को संबोधित किया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद विधायक रमेश मेंदोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनहितैषी अभियानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 2 में प्रवास पर आई विधायक श्रीमती संगीता बेन पाटिल का आभार जताते हुए कहा कि दीदी ने प्रवास के दौरान संगठन को जो मजबूती देने का कार्य किया उसके लिए में आभारी हूं। दीदी ने पूरी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मंडलों में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकें की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति – नीति से अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी।

मेंदोला को एक लाख से अधिक मतों से विजय दिलवाएं।

प्रवासी विधायक संगीता पाटिल ने अपने संबोधन के दौरान विधानसभा 2 के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी लोगों से मिलकर मुझे अच्छा लगा। विधानसभा 2 के सभी कार्यकर्ता बड़े ही कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैI मैं कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहती हूं कि आप सभी इसी तरह से पार्टी के लिए मेहनत करते रहे और विधायक रमेश मेंदोला को एक लाख से अधिक मतों से विजयश्री दिलाएं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,नगर महामंत्री, बूथ एवं वार्ड अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *