प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव

  
Last Updated:  January 23, 2024 " 04:50 pm"

सैकड़ो दीपकों से जगमगाया भाजपा कार्यालय।

सभी राम भक्तों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक- गौरव रणदिवे

इंदौर : अयोध्या में सभी के आराध्य देव भगवान राम लला की प्राण – प्रतिष्ठा की खुशी में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर दीपावली मनाई गई। कार्यालय पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राम ज्योति (दीपक) जलाकर कार्यालय को सजाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर रणदिवे एवं सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि देश एवं सभी सनातनियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम सभी ने अपने जीवन काल में यह दिन देखा। प्रभु श्रीराम 500 साल बाद फिर अपने घर लौटे हैं। जब अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण – प्रतिष्ठा हो रही थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सर संघचालक मोहन भागवत, सभी संत महात्मा एवं गणमान्य नागरिक प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उस दृश्य को देखकर लगता है कि भारत ही नहीं पूरे विश्व के राम भक्तों के लिए इससे बड़ा दिन नहीं हो सकता।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी,प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, नरेंद्र सलूजा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर उपाध्यक्ष मुकेश मंगल गायत्री गोगटे, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा ,सह कार्यालय मंत्री नितिन पाण्डे ,सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष असलम शेख, खेल प्रकोष्ठ नगर संयोजक मानसिंह यादव,पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी, सुधा सुखयानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *