प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

  
Last Updated:  March 6, 2025 " 07:14 pm"

प्रदेश में एक करोड उनतीस लाख बहनों को भिखारी बताने से सरकार का महिला विरोधी चेहरा हुआ उजागर।

जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे मुख्यमंत्री यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल : कांग्रेस

भोपाल : मोहन यादव सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का भिखारी वाला बयान बीजेपी के गले की घंटी बन गया है। प्रदेश में रसातल में पड़ी कांग्रेस को इससे बड़ा मुद्दा मिल गया। उसने मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान की निंदा करने के साथ उनके इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने मंत्री प्रल्हाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताये जाने को ओछी मानसिकता, निकृष्ट सोच और महिला विरोधी करार दिया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालात यह हो गई है कि,भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को भिखारी बता रही है।

कांग्रेस करेगी बडा आंदोलन।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार के इस अपमान को वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। जनता के हक और अधिकारों के लिये कांग्रेस पार्टी निर्णायक लडाई लडेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लाक स्तर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रल्हाद पटेल का पुतला दहन किया गया। वही 8 मार्च को कांग्रेस के जिला प्रभारी सह प्रभारी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसजनों की मौजूदगी में जिला मुख्यालयों पर धरना देने के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मंत्री प्रल्हाद पटेल से इस्तीफे की मांग की जाएगी।

आगामी 10 मार्च को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमन्त कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया है। वही 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के मोर्चा संगठन / विभागों के अध्यक्षगणों द्वारा मध्य प्रदेश के विभागीय मंत्रियों से विभाग संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा जायेगा।

प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रल्हाद पटेल के इस्तीफे की मांग करेगी। तथा यह भी मांग करेगी कि, मुख्यमंत्री और मंत्री प्रल्हाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध के लिये तैयार रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *