एक अरब 37 करोड़ 57 लाख 87 हजार 495 रूपये की राशि के अवॉर्ड पारित।
इन्दौर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर के बैनर तले जिला व तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सवार्धिक लंबित मामलों के निराकरण का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर मिथिलेश डेहरिया ने बताया कि शनिवार को संपन्न हुई नेशनल लोक अदालत में 7 हजार 295 प्रकरण निराकृत किए गए। इनमें कुल एक अरब 37 करोड़ 57 लाख 87 हजार 495 रूपये की राशि के अवॉर्ड पारित किए गए।
उन्होंने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक 200, सिविल 104, मोटर दुर्घटना क्लेम 587, विद्युत 245, चेक बाउंस के 915, भू-अर्जन 01, वैवाहिक 159, श्रम 31, अन्य 1560, प्रकरणों के साथ ही बैंक रिकवरी 105, विद्युत 62, जलकर 67 व अन्य 3 हजार 254 से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण राजीनामे के आधार पर निराकृत किए गए।
प्रधान जिला न्यायाधीश बीपी शर्मा ने नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन में विशेष प्रयास हेतु समस्त न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, मिथिलेश डेहरिया, सभी अधिवक्ता एवं समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Related Posts
January 8, 2023 अतिथियों को हेरिटेज वॉक के जरिए इंदौर की समृद्ध विरासत और वैभव से कराया अवगत
बोलिया सरकार छत्री से प्रारंभ हुई इंदौर हेरीटेज वॉक सीपी शेखर नगर गार्डन पर समाप्त […]
November 7, 2024 देवास में 15 हैक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
सरकारी जमीन पर लोगों ने बना लिए थे अवैध मकान।
सीएम राइज स्कूल के लिए आवंटित है मुक्त […]
July 15, 2022 तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर में इंदौर के वस्त्र निर्माता प्रदर्शित करेंगे नवीनतम डिजाइन के वस्त्र
60 साल बाद जुलाई में हो रहा रेडीमेड गारमेंट फेयर का आयोजन।
16 जुलाई से 3 दिन का फेयर […]
February 11, 2021 21 फरवरी को इंदौर आएंगे कमलनाथ, कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिका के […]
November 17, 2018 बीजेपी के दृष्टि पत्र में किसान समृद्धि कॉरिडोर के निर्माण का वादा बीजेपी के दृष्टिपत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शासकीय कर्मचारियों और स्कूली […]
December 30, 2021 डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को थाना राजेंद्र नगर […]
November 6, 2020 करवा चौथ पर रोचक स्पर्धाओं का आयोजन
इंदौर : परशुराम महासभा महिला मंडल की मेजबानी में सूर्यदेव नगर उद्यान पर डिम्पल शर्मा के […]