पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताई घटना पर चिंता।
पूर्व विधायक पटेल भी घटनास्थल पहुंचे।
इंदौर : स्नेह नगर के पास पटेल नगर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए दु:खद हादसे की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने फोन के माध्यम से ली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना की जानकारी लेने के साथ कांग्रेसजनों को पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल भी जानकारी मिलते ही
घटनास्थल पर पहुंच गए थे।उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूरी जानकारी लेने के साथ राहत और बचाव कार्य का भी जायजा लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नेता प्रियंका गांधी ने भी पटेल से फोन पर चर्चा कर इस घटना के बारे में जानकारी हासिल की। प्रियंका गांधी ने हादसे पर चिंता जताई और उन्होंने घटना से प्रभावित हुए लोगों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
Related Posts
October 3, 2020 हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, मामले की सीबीआई जांच की मांग की
इंदौर : हाथरस में हुए वीभत्स और बलात्कार कांड और योगी सरकार की भूमिका के विरोध में […]
March 9, 2023 होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर हजारों रुपए ठगे
उज्जैन : होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर 23 हजार की ठगी का मामला सामने आया है।पुणे से […]
July 26, 2020 गुना में इलाज के अभाव में मरीज की मौत शिवराज सरकार के संवेदनाहीन होने का प्रतीक- श्रीनिवास गुना : हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना के सरकारी अस्पताल में सुनील धाकड़ नामक मरीज की इलाज […]
April 16, 2021 सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय भी हुए संक्रमित
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। MP में कोरोना अब […]
October 24, 2022 ग्रामीण बच्चों के साथ सांसद लालवानी ने बांटी दीपोत्सव की खुशियां
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने दीपावली का पर्व गांव में बच्चों के साथ मनाया। सांसद […]
August 7, 2021 अदिति, बजरंग और नीरज से बनीं हुई हैं पदक की उम्मीदें, 6 पदकों से आगे बढ़ सकता है भारत..!
टोक्यो ओलंपिक में भारत कुश्ती में दो पदक जीतकर 2008 के प्रदर्शन को दोहराकर उससे बेहतर […]
August 22, 2021 रिश्तों की उलझन में फंसी औरत के मनोभावों को दर्शाता नाटक ‘अकेली’
इंदौर : साप्ताहिक नाटकों की श्रृंखला में अभिनव कला समाज़ के मंच पर शनिवार को सआदत हसन […]