चोरी के दो वाहन किए गए जब्त।
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले आरोपी को पकड़ने में, थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चेकिंग के दौरान पकड़े गए वयस्क आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम निलेश पीवाल उम्र 18 साल नि. श्रीराम नगर गुजरखेडा महू इंदौर तथा विधि विरूध बालक उम्र 14 साल होना बताया। आरोपियों ने जब्त मोटर सायकल यशवंत प्लाजा छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से दिनांक 07/01/2024 को चुराना स्वीकार किया, जिसकी कीमत करीब 35000/- रुपये होना बताई गई। आरोपी निलेश से पुछताछ करने पर एक और वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसे आरोपी के घर से जब्त किया गया। दूसरे जब्त वाहन की कीमत 25 हजार रुपए होना बताई गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी निलेश को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
Related Posts
April 17, 2025 नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने बाबासाहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
इंदौर : बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित […]
October 22, 2021 कांग्रेस द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर वाहवाही लूटने का प्रयास रहे बीजेपी सांसद- विधायक- राजानी
देवास : कांग्रेस के स्वीकृत कामों के भूमि पूजन के बजाय सांसद विधायक उज्जैन रोड की ओर […]
March 8, 2023 फांसी के फंदे पर झूलने जा रहे सब्जी विक्रेता की पुलिस ने बचाई जान
इंदौर : थाना परदेशीपुरा पुलिस नेमंगलवार रात घरेलू कलह से तंग आकर शराब के नशे में फांसी […]
December 13, 2018 वचन पत्र के वादे पूरे करेंगे- कमलनाथ भोपाल: वरिष्ठ नेता कमलनाथ मप्र के 18 वे सीएम होंगे। गुरुवार रात पीसीसी दफ्तर में […]
June 2, 2025 श्री वेंकटेश देवस्थान में 21 जून से मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव
देवस्थान में सभी समाजजन व भक्तो के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन।
इंदौर : श्रीलक्ष्मी […]
August 29, 2021 नीमच में दबंगों ने आदिवासी युवक को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा, इलाज के दौरान हुई मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नीमच जिले में दबंगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। […]
June 29, 2021 हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही ढाई लाख की विदेशी शराब जब्त
इंदौर : हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब, थाना कनाडिया […]