प्रदेश सरकार की दोहरी नीति उजागर, एक तरफ अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बात और दूसरी तरफ 700 लोगों के घर तोड़ने की कोशिश।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण वाटिका के 700 मकानों पर कार्रवाई करने की नगर निगम की कोशिश को मनमानी का प्रतीक बताया है । उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की दो मुंही नीति का उदाहरण है ।
शुक्ला ने कहा कि सुपर कॉरिडोर के पास स्थित इस कॉलोनी में लोगों ने नक्शे मंजूर करवा कर अपने मकान बनाए हैं । मकान बनाने के लिए इन नागरिकों ने लाखों रुपए का कर्ज लिया है अपने जीवन भर की कमाई को इस मकान में लगा दिया है । अब वह कर्ज को चुकाने में लगे हुए हैं। ऐसे में नगर निगम इन मंजूर नक्शे वाले मकानों को मनमानी करते हुए तोड़ना चाहता है ।
उन्होने कहा कि नगर निगम द्वारा कृष्ण वाटिका में जबरदस्ती मकान तोड़ने की कार्यवाई से नाराज रहवासियों ने आकर मुझसे मुलाकात की। मैंने तत्काल संबंधित अधकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कहा है । एक तरफ तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा और दूसरी तरफ बिल्डरों व नगर निगम की मिलीभगत के चलते छोटा बांगड़दा स्थित कृष्णा वाटिका में 700 निवासियों के पक्के मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है । हम इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। हम हमेशा रहवासियों के साथ हैं । मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र में इस मामले को मैं प्रमुखता के साथ उठाऊंगा ।
Related Posts
February 11, 2021 मंत्री सिलावट ने सांवेर में पौने पांच करोड़ की नल जल योजना का किया भूमिपूजन
इंदौर : जल जीवन मिशन एक ऐसी अनूठी योजना है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर […]
March 23, 2022 सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषित हो गया है भूजल, बोरिग उगल रहे बदबूदार पानी
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर का पांच बार लगातार खिताब हांसिल होने के बावजूद इंदौर के […]
June 11, 2022 टीडीएस, टीसीएस में रिटर्न फाइल करना जरूरी – आयकर उपायुक्त
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर व इंदौर सीए शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में […]
December 21, 2021 इंदौर के बिगड़े यातायात को पटरी पर लाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से किया आग्रह
भोपाल : स्वच्छता के मामले में इंदौर भले ही नम्बर वन हो पर यातायात के मामले में फिसड्डी […]
October 25, 2016 शराब की महक के पीछे दौड़ी पुलिस, दो किलोमीटर पर मिली तो ये हुआ सांडवा-हनुमानगढ़। यहां पुलिस नाकाबंदी पर तैनात थी। मंगलवार तड़के हरियाणा की ओर से आ रही […]
May 2, 2022 सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 3 मई को निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
समाज में संस्कार स्वाभिमान और संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य।
एक जैसी वेशभूषा में […]
November 28, 2018 मप्र में बंपर वोटिंग, सीएम शिवराज सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद इंदौर:मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। प्रदेश की सभी 230 […]