इंदौर: मालवा- निमाड़ की तीन लोकसभा सीटों इंदौर, उज्जैन और रतलाम में चुनाव प्रचार के लिए आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर विमानतल से हेलीकॉप्टर के जरिये उज्जैन पहुंची। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा- अर्चना की। सीएम कमलनाथ और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी भी उनके साथ थे। महाकाल मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख माना जाता है। प्रियंका ने पूजन के साथ भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक भी किया। मंदिर के पुजारी ने उनके हाथों पूजन विधि सम्पन्न कराई। वे करीब आधा घंटा मंदिर में रुकी।
गफलत भरे रोड शो में नहीं जुट पाई भीड़।
बताया जाता है कि एसपीजी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोड शो रद्द कर दिया था पर स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के दबाव में प्रियंका ने रोड शो के लिए हामी भर दी। हालांकि अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाने से रोड शो के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाकर वे और सीएम कमलनाथ रतलाम के लिए रवाना हो गए। वहां प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
Related Posts
February 14, 2023 संदीप राशिनकर अ. भा. पुष्पांजलि कला सम्मान से सम्मानित
इंदौर : अपने रेखांकनों से राष्ट्रीय कला फलक पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके शहर के […]
July 2, 2025 हाइकोर्ट में 13 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार आगामी 13 सितम्बर 2025 को […]
July 10, 2023 25 दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को सीएम शिवराज ने प्रदान की स्कूटी की चाबी
कोई सिलाई तो कोई समोसा कचौड़ी, टिफिन सेंटर और कोई घर-घर खाना बनाकर कर रही […]
October 31, 2023 यह चुनाव मप्र के भविष्य का है, आपको सच्चाई का साथ देना है…
इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर केवल विज्ञापनबाजी की शिवराजसरकार ने, 18 सालों में एक भी बड़ा […]
March 6, 2025 मनीष शर्मा मामा ने कलेक्टर को लिखा पत्र
तीन इमली चौराहा और साजन नगर क्षेत्र की शराब दुकानें हटाने की मांग की।
इंदौर : महापोर […]
August 2, 2020 10 रुपए का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारी पर लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना भोपाल : ₹10 का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने वाले अधिकारी पर मध्यप्रदेश सूचना आयोग 25 […]
June 29, 2022 इंदौर के विकास की उड़ान को ऊंचाई पर ले जाने के लिए बीजेपी का मेयर और निगम परिषद जरूरी- शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर के प्रबुद्धजनों को किया संबोधित।
इंदौर : […]