इंदौर: मालवा- निमाड़ की तीन लोकसभा सीटों इंदौर, उज्जैन और रतलाम में चुनाव प्रचार के लिए आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर विमानतल से हेलीकॉप्टर के जरिये उज्जैन पहुंची। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा- अर्चना की। सीएम कमलनाथ और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी भी उनके साथ थे। महाकाल मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख माना जाता है। प्रियंका ने पूजन के साथ भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक भी किया। मंदिर के पुजारी ने उनके हाथों पूजन विधि सम्पन्न कराई। वे करीब आधा घंटा मंदिर में रुकी।
गफलत भरे रोड शो में नहीं जुट पाई भीड़।
बताया जाता है कि एसपीजी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोड शो रद्द कर दिया था पर स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के दबाव में प्रियंका ने रोड शो के लिए हामी भर दी। हालांकि अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाने से रोड शो के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाकर वे और सीएम कमलनाथ रतलाम के लिए रवाना हो गए। वहां प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
Related Posts
May 21, 2021 जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाजारी करनेवालों को मिले उम्रकैद, मंजूर बेग ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र […]
November 11, 2021 तीन दिनी मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन 12 नवम्बर से
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा 12 से 14नवंबर तक प्रीतमलाल दुआ सभागार में […]
November 7, 2024 नाथु ला दर्रा पर दिव्यांग पूजा ने फहराया तिरंगा
दिव्यांग और कैंसरग्रस्त होने के बावजूद बाइक के जरिए की 4500 किमी की साहसिक […]
August 22, 2022 लहसुन, आलू, प्याज के उचित भाव नहीं मिलने से आक्रोशित किसान आंदोलन की राह पर..
प्याज लहसुन के भाव धरातल में, 2 महीने में भी सांसद निर्यात का वादा पूरा नहीं करा […]
February 25, 2024 एसटीएफसी जम्मू – कश्मीर ने जीता सिंधिया गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा का खिताब
स्वर्गीय नरेंद्र सिंह चंद्रावत की स्मृति में स्वर्गीय माधव राव सिंधिया गोल्ड कप […]
January 8, 2021 सीएम शिवराज ने राजधानी के पत्रकारों को कराया सहभोज, माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया गया सीएम का सम्मान
भोपाल : पत्रकार बिरादरी के प्रति सीएम शिवराज सिंह चौहान हमेशा सकारात्मक और सहयोगी […]
April 26, 2022 मुख्यमंत्री ने शिवम से कहा, ‘चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य […]