8 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य

  
Last Updated:  November 9, 2022 " 11:03 pm"

हायर सेकेंडरी स्कूलों और कॉलेजों में होंगे विशेष कार्यक्रम।

जागरूकता के लिए बनाए गए ब्रांड एम्बेसेडर।

नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न।

इंदौर : बुधवार से इंदौर जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही यह प्रयास किया जाएगा कि सभी पात्र युवाओं के नाम विशेष रूप से मतदाता सूची में जुड़े। यह जानकारी नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी गई।

मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर जुड़वाएं अपना नाम।

बैठक में कलेक्टर इलैया राजा टी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची का अवलोकन करें। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। नाम या अन्य प्रवृष्टि में त्रुटि होने पर सुधार करवाएं। मृत या अन्य जिले में चले गए मतदाताओं के नाम हटवाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची पूर्ण रूप से शुद्ध एवं अद्यतन बनाई जाए। पुनरीक्षण कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे की कोई भी नागरिक अपना नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे।

8 दिसंबर तक होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण।

बैठक में बताया गया कि पुनरीक्षण का कार्य 8 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी 2417 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेंगे। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बैठक में मतदाता सूची तथा मतदान केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार 25 लाख 33 हजार 708 मतदाता है। इसमें से 12 लाख 93 हजार पुरूष, 12 लाख 39 हजार 759 महिला तथा 87 अन्य मतदाता हैं।

बैठक में अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, अभय बेड़ेकर, राजेश राठौर, संयुक्त कलेक्टर प्रतुल सिन्हा, मुनीष सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *