भोपाल : छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी के जंगल में दफनाने का मामला उजागर होने से हड़कम्प मच गया है।
छिंदवाड़ा के चौरई अनुविभाग के चांद पुलिस थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विजय बघेल (46) की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी (बरघाट) जंगल में दफना दिया गया। मृतक प्रधान आरक्षक मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला है, जिसकी पदस्थापना करीब 15-20 दिन पहले छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चौरई अंतर्गत पुलिस थाना चांद में की गई थी। मृतक फिलहाल चौरई में परिवार के साथ रह रहा था।
प्रॉपर्टी विवाद में की गई हत्या।
चौरई पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले 21 सितंबर को प्रधान आरक्षक विजय बघेल के लापता होने पर तलाश शुरू की गई थी। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। प्रॉपर्टी डीलर राहुल नेमा ने प्रॉपर्टी विवाद में समझौते के बहाने प्रधान आरक्षक विजय बघेल को अपने दफ्तर बुलाया और साथियों के साथ पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में मृतक प्रधान आरक्षक का शव सिवनी के जंगल में ले जाकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल नेमा सहित हत्याकांड में लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपियों को साथ लेकर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खुदाई कर प्रधान आरक्षक विजय बघेल का शव निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामले में आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
February 19, 2021 कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सवा सौ के ऊपर मिले नए संक्रमित
इंदौर : जैसी आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 4-5 […]
October 28, 2021 इंदौर के पाटनीपुरा चौराहा स्थित दो दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी सहित तीन झुलसे
इंदौर : शहर के व्यस्ततम पाटनीपुरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण […]
August 22, 2023 होटल में रुके व्यक्ति के सोने के आभूषण चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
चार लाख रुपए कीमत के थे आभूषण।
लसुड़िया थाना क्षेत्र की घटना।
इंदौर : होटल के […]
December 23, 2023 गांधी, विनोबा के विचार आज भी प्रासंगिक : कुलपति डॉ. रेणु जैन
तीन दिवसीय राष्ट्रीय नंदिनी लोक मित्र शिविर का आगाज।
इंदौर : महात्मा गाँधी और भूदान […]
September 30, 2021 देपालपुर में ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, ईरानी गैंग से है ताल्लुक
इंदौर : ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी को पुलिस थाना […]
January 16, 2022 लोकमान्य नगर की महिलाओं की सफाई के प्रति जागरूकता को सरकार भी मानती है- उषा ठाकुर
इंदौर : एक गरिमामय समारोह में धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सांसद शंकर […]
May 16, 2020 पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपने दायित्व को अंजाम दे रहें संभागायुक्त त्रिपाठी इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी केवल जिले के ही नहीं पूरे इंदौर संभाग के मुखिया हैं। […]