स्मार्ट सिटी रैंकिंग में भी इंदौर, देश में बना नंबर वन

  
Last Updated:  August 26, 2023 " 12:27 am"

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टैक्ट 2022 में विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त किए 7 अवार्ड।

देश की स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान के साथ ही अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सैनिटेशन एवं अन्य श्रेणी में मिला प्रथम स्थान।

महापौर एवं निगम आयुक्त ने दी इंदौर वासियों को बधाई।

मप्र बना स्मार्ट सिटीज की रैंकिंग में नंबर वन राज्य।

इंदौर : स्वच्छता के बाद इंदौर शहर ने देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी होने का गौरव भी हासिल किया है। इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेक्ट 2022 की जारी रैंकिंग में जहां मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा वहीं इंदौर शहर सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल कर प्रथम स्थान पर आया।

इन कैटेगरीज में अव्वल रहा इंदौर :-

सैनिटेशन

गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट हेतु।

अर्बन एनवायरनमेंट

एयर क्वालिटी इंप्रूवमेंट इन इंदौर, अहिल्या वर्टिकल गार्डन हेतु।

वाटर

सरस्वती एवं कान्ह नदी प्रोजेक्ट (संकल्प),
रेनवाटर हार्वेस्टिंग वाटर + 2, वाटर सरप्लस,
रेजुएशन आफ लेक्स,
वेल्स एंड स्टेप वेल्स ऑफ़ इंदौर।

इनमें मिला दूसरा स्थान :-

इकोनामी

वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग हेतु दूसरा स्थान।

बिल्ड एनवायरनमेंट

रिवरफ्रंट डेवलपमेंट हेतु दूसरा स्थान

कॉविड इनोवेशन

कोविद-19 रिस्पांस, दूसरा स्थान।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेक्ट 2022 की जारी रैंकिंग मैं देश में स्मार्ट सिटी में इंदौर प्रथम स्थान रहने पर इंदौर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *