भोपाल : छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी के जंगल में दफनाने का मामला उजागर होने से हड़कम्प मच गया है।
छिंदवाड़ा के चौरई अनुविभाग के चांद पुलिस थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विजय बघेल (46) की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी (बरघाट) जंगल में दफना दिया गया। मृतक प्रधान आरक्षक मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला है, जिसकी पदस्थापना करीब 15-20 दिन पहले छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चौरई अंतर्गत पुलिस थाना चांद में की गई थी। मृतक फिलहाल चौरई में परिवार के साथ रह रहा था।
प्रॉपर्टी विवाद में की गई हत्या।
चौरई पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले 21 सितंबर को प्रधान आरक्षक विजय बघेल के लापता होने पर तलाश शुरू की गई थी। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। प्रॉपर्टी डीलर राहुल नेमा ने प्रॉपर्टी विवाद में समझौते के बहाने प्रधान आरक्षक विजय बघेल को अपने दफ्तर बुलाया और साथियों के साथ पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में मृतक प्रधान आरक्षक का शव सिवनी के जंगल में ले जाकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल नेमा सहित हत्याकांड में लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपियों को साथ लेकर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खुदाई कर प्रधान आरक्षक विजय बघेल का शव निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामले में आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
June 5, 2021 प्रभारी मंत्री सिलावट ने मां अहिल्या कोविड सेंटर का लिया जायजा, मरीजों की सेवा कर रहे लोगों को दिया धन्यवाद
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने शुक्रवार को कोविड केअर सेंटर का दौरा कर स्थिति […]
August 24, 2023 पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ और गया दर्शन यात्रा पर 4 अक्टूबर को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन
08 रातें 09 दिनों की होगी यात्रा, 12 अक्टूबर को होगी वापसी।
इंदौर : आईआरसीटीसी […]
August 28, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया लोकार्पण, फिलहाल कोरोना के मरीजों का होगा इलाज इंदौर : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों […]
January 13, 2019 मालवा- निमाड़ में बीजेपी की दुर्गति के लिए विजयवर्गीय जिम्मेदार- वर्मा इंदौर: कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेता कैलाश […]
April 3, 2024 अक्सर लेट होती है इंदौर – अमृतसर द्विसाप्ताहिक ट्रेन
इंदौर : तमाम तकनीकि संसाधनों के बावजूद पीक लंबी दूरी की ट्रेनों के आवागमन में देरी आम […]
December 30, 2020 नाना महाराज संस्थान में मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव, दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक का हुआ विमोचन
इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था […]
December 27, 2023 भारत की धरती पर जन्म लेने वालों को भारत माता की जय बोलना ही चाहिए : शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर 56वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन का […]