इंदौर : पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने और देवेंद्र फडणवीस के दुबारा सीएम पद की शपथ लेने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि चुनाव होकर लम्बा समय बीतने के बाद भी सरकार नहीं बनने से महाराष्ट्र में किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। अब सरकार बन गई है तो इस दिशा में कुछ काम होगा।
फडणवीस ने अच्छा काम किया है।
सुमित्रा ताई का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस ने सीएम के बतौर अपने पहले कार्यकाल में महाराष्ट्र में अच्छा काम किया था। ऐसे में वे दुबारा सीएम बने हैं इसकी उन्हें खुशी है।
शिवसेना का बर्ताव समझ से परे।
श्रीमती महाजन का कहना था कि महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी और शिवसेना को सरकार बनाने का जनादेश दिया था। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते स्वाभाविक रूप से बीजेपी का सीएम होना था पर पता नहीं क्यों शिवसेना ने हठधर्मिता अपना ली। उसका रवैया उन्हें समझ में नहीं आया।
रातोंरात सरकार बनाने के सवाल से झाड़ा पल्ला।
ताई से रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से बीजेपी द्वारा सरकार बनाए जाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे यहां इंदौर में बैठी हैं।
Related Posts
January 6, 2024 इंदौर सातवी बार स्वच्छता में नंबर वन बनेगा..!
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये इंदौर को मिला आमंत्रण।
11 जनवरी […]
December 1, 2020 आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दूर करने के दिए निर्देश
इंदौर : पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट लाने और उसमें कुछ कमियां हो तो सुधार करवाने व […]
March 20, 2017 नई शराब दूकान के विरोध में सड़क पर उतरे रहवासी इंदौर| प्रदेश सरकार जहाँ एक और नर्मदा किनारे पर शराब की दुकानें हटा रही है वही सोचने […]
September 13, 2020 शादी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार उज्जैन : कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर महिला सुनीता उर्फ सोनाली पिता नंदलाल सोलंकी उम्र-40 […]
September 27, 2023 राह चलते लोगों के साथ चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाश पकड़ाए
इंदौर : भँवरकुआं व अन्नपुर्णा क्षेत्र में सीरियल चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने […]
July 2, 2022 प्रभु वैंकटेश की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, माहौल हुआ भक्तिमय
गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ हजारो हाथो ने खीचा प्रभु वेंकटेश का […]
November 16, 2021 इंदौर आकर देवास और सीहोर के दूरस्थ अंचलों में पहुंचे सचिन, सैकड़ों आदिवासी बच्चों की शिक्षा में कर रहे हैं मदद
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतरत्न सचिन तेंडुलकर मंगलवार को मप्र के दौरे […]