इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर लंबे समय से बिजली बिलों की राशि का भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, दक्षिण संभाग कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी ने टीमें बनाई और सपना संगीता रोड पर आठ बकायादारों राजेश शुक्ला, अजय शर्मा, पुष्पा वासुदेव मूंदड़ा, अनिस अहमद खान, राजेश गुप्ता, सत्यपाल पाहवा आदि की दुकानें कुर्क करने की कार्रवाई प्रारंभ की। इन दुकानों पर लगभग दो वर्ष से कुल 5 लाख रूपए की बिल राशि बकाया थी। विद्युत कंपनी के इंजीनियर ऋषिराज सिंह ठाकुर, संजय पाटनकर समेत 6 कर्मचारियों की टीम ने सभी जगह कुर्की की कार्रवाई की। शाम तक दो बकायादारों ने 92 हजार रूपए जमा भी करा दिए। शहर अधीक्षण यंत्री ने बताया कि बकायादारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Related Posts
February 7, 2024 एमआईसी की बैठक में करोड़ों के विकास कायों को दी गई स्वीकृति
एरोड्रम से छोटा बांगडदा तक 100 फीट रोड का होगा निर्माण।
500 साल बाद अयोध्या में श्री […]
January 7, 2023 56 दुकान पर थैला एटीएम का किया गया लोकार्पण
केवल दस रुपए में लोगों को उपलब्ध होगा कपड़े का थैला।
शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से […]
September 23, 2022 महिला पुलिसकर्मियों को वित्तीय प्रबंधन के सिखाए गुर
मुंबई व बैंगलोर से आई वित्तीय विशेषज्ञों ने, महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को […]
March 24, 2024 कांग्रेस ने मप्र की 12 और सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया को भी उतारा चुनाव मैदान में।
अक्षय कांति बम को इंदौर […]
April 9, 2025 एआई रोजगार छीनने नहीं चुनौती देने वाली तकनीक है..
इंदौर प्रेस क्लब के मीडिया कॉन्क्लेव में 'एआई - कृत्रिम बुद्धि का धमाल, नौकरी लेगा या […]
September 13, 2022 वार्ड 42 में गंदगी व कचरा पाए जाने पर किया गया स्पॉट फाइन
इन्दौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत किए […]
July 3, 2022 विकास के नाम पर समस्याएं परोसने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है…
संजय शुक्ला के समर्थन में 4 विधानसभा क्षेत्रों में बैठक लेकर अंजलि शुक्ला ने उठाए […]