सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू।
इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में सोमवार दिनांक 8 जनवरी 2024 को नया प्रयोग किया जा रहा है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा मिलकर किए जा रहे इस प्रयोग के तहत बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री तक एवं नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक के मार्ग को एकांगी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है। एकांगी मार्ग होने के बाद वाहन चालक बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ आ सकते हैं, वही नंदलालपुरा से राजमोहला की तरफ जा सकते हैं।
सोमवार को सुबह 10:00 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन, अरविंद तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उक्त व्यवस्था का आगाज राजमोहल्ला से करेंगे।
यातायात पुलिस जवानों को नई व्यवस्था के अनुपालन के दिए निर्देश।
इस सिलसिले में रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड डीआरपी लाइन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद कुमार तिवारी द्वारा यातायात व्यवस्था में लगने वाले जवानों को दिशा निर्देश दिए।
Related Posts
August 4, 2024 रिमोट कंट्रोल से चलाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटर
मीटर को धीमा कर की जा रही बिजली चोरी।
कुछ क्षेत्रों में सामने आए ऐसे […]
October 6, 2019 महाअष्टमी पर हवन के साथ किया गया कन्या पूजन इंदौर : माता भक्ति का पर्व नवरात्रि अब अपने अंतिम चरण में है। घरों, मन्दिरों और पांडालों […]
August 16, 2020 मानव सेवा के लिए समाज सेवी मदन परमालिया का सम्मान इंदौर : कर्मवीर स्वामी विवेकांनद ट्रस्ट एवं कर्मशील जन जागरूक संस्था के बैनर तले […]
February 6, 2020 दम्पत्ति पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 6- 6 माह का कठोर कारावास इंदौर : पति- पत्नी पर चाकू से हमला किये जाने के 9 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को […]
October 27, 2021 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]
July 10, 2022 कर्तव्यों और संवेदनाओं की सीख है डॉ. रजनी भंडारी का कविता संग्रह – डॉ. दवे
डॉ. रजनी भंडारी की कविताएं आधुनिक युग की जातक कथाएं है - सत्तन।
गरिमामय समारोह में […]
May 22, 2022 इंदौर गौरव दिवस के तहत आयोजित होगा इस बार का मालवा उत्सव, लोक कलाओं की बिखरेगी छटा
जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा मालवा उत्सव।
देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व […]