लालबाग से महूनाका होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी रैली।
लाखों लोगों के रैली में शामिल होने की संभावना।
इंदौर : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर चरमपंथियों द्वारा किए जा रहे अन्याय व अत्याचार के खिलाफ इन्दौर का सकल हिन्दू समाज बुधवार को लालबाग में एकत्रित होकर रैली निकालेगा। लालबाग से निकलकर ये रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस रैली के माध्यम से बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी।
सकल हिन्दू समाज के संयोजक श्री पंकज पंवार ने बताया कि बुधवार सुबह 9:00 बजे सभी लालबाग परिसर में एकत्रित होंगे। लालबाग परिसर के मैदान में ही वाहन पार्किंग व्यवस्था रहेगी। यहां से अग्रिम पंक्ति में संत समाज व मातृशक्ति के पीछे सभी लोग रैली के रूप में महूनाका चौराहा की ओर जाकर कलेक्टर कार्यालय तिराहा पहुंचेंगे। वहां प्रमुख लोगों के उद्बोधन होंगे, इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में लाखों की तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है।
Related Posts
July 31, 2024 अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में कई दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत
इंदौर : अभ्यास मंडल की 63 वी वार्षिक व्याख्यानमाला 29 अगस्त से 5 सितंवर 2024 तक जाल […]
December 8, 2019 प्रेम को देशप्रेम से जोड़ते उपन्यास ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’ का विमोचन इंदौर : लेखिका डॉ.पूजा मिश्र और कमलजीत कौर ने मिलकर एक उपन्यास की रचना की है। उसे नाम […]
June 5, 2021 संभागायुक्त की पहल पर मिले ब्लैक फंगस के 12 हजार से अधिक इंजेक्शन
🔻कीर्ति राणा, इंदौर🔺
ब्लेक फंगस के मरीजों को अब जरूरी इंजेक्शन के लिए परेशान नहीं […]
June 3, 2022 चुनाव प्रचार संबंधी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाने हेतु लेना होगी अनुमति – कलेक्टर
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर […]
October 23, 2023 अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
विधानसभा निर्वाचन-2023
व्यय प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ निगमकर्मियों की करतूत ने शहर को किया शर्मसार- कांग्रेस
इंदौर : नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण निरोधक वाहन में शहर के फुटपाथों से असहाय बुजुर्गों […]
August 8, 2023 एमजीएम में एमडी मेडिसिन के 35 पदों पर शुरू हुए एडमिशन
18 सीटें अखिल भारतीय और 17 सीटें प्रदेश स्तर पर भरी जाएंगी।
पांच सीटें शासकीय सेवारत […]