लालबाग से महूनाका होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी रैली।
लाखों लोगों के रैली में शामिल होने की संभावना।
इंदौर : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर चरमपंथियों द्वारा किए जा रहे अन्याय व अत्याचार के खिलाफ इन्दौर का सकल हिन्दू समाज बुधवार को लालबाग में एकत्रित होकर रैली निकालेगा। लालबाग से निकलकर ये रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस रैली के माध्यम से बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी।
सकल हिन्दू समाज के संयोजक श्री पंकज पंवार ने बताया कि बुधवार सुबह 9:00 बजे सभी लालबाग परिसर में एकत्रित होंगे। लालबाग परिसर के मैदान में ही वाहन पार्किंग व्यवस्था रहेगी। यहां से अग्रिम पंक्ति में संत समाज व मातृशक्ति के पीछे सभी लोग रैली के रूप में महूनाका चौराहा की ओर जाकर कलेक्टर कार्यालय तिराहा पहुंचेंगे। वहां प्रमुख लोगों के उद्बोधन होंगे, इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में लाखों की तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है।
Related Posts
December 18, 2019 हत्या के 5 आरोपियों को आजीवन कारावास इंदौर : सात साल पहले छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में अदालत ने सभी 5 […]
August 11, 2020 सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिंधी समाज ने मनाया थदड़ी का पर्व इंदौर : सोमवार को सिंधी समाज द्वारा पावन पर्व थदड़ी मनाया गया। सिंधी बहुल क्षेत्र सिंधी […]
February 26, 2022 नकबजनी करनेवाला इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घरों में ताले सुधारने के बहाने नकबजनी करने वाला फरार इनामी आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
November 26, 2020 कोरोना : 5 दिन में बढ़े 28 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीज…!
इंदौर : टेस्टिंग बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमण भी ऊंचाइयां छूने लगा है। बीते 5 दिनों में […]
April 11, 2023 फूटी कोठी फ्लायओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने किया अवलोकन
अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी और विशिष्टजन रहे मौजूद।
इंदौर : विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष […]
July 18, 2022 खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस […]
February 16, 2023 सूफी संत के किरदार में नजर आएंगे बुजुर्ग अभिनेता धर्मेंद्र
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाने जा रहे हैं […]