इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर पुतला दहन और नारेबाजी करने के मामले में पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और उनके साथियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
बाकलीवाल सहित सात नेताओं पर लटकी निष्कासन की तलवार।
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस के जरिए विनय बाकलीवाल सहित सात नेताओं से जवाब तलब किया गया है। जवाब देने के लिए उन्हें दस दिन का समय दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बाकलीवाल व अन्य नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित भी किया जा सकता है।
ये था मामला ।
बीती 23 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 68 जिलाध्यक्षों को बदलकर नई नियुक्तियां कर दी थी। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के स्थान पर अरविंद बागड़ी को नया शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस फेरबदल से गुस्साए बाकलीवाल और उनके समर्थक नेताओं ने बागड़ी का विरोध करते हुए गांधी भवन के सामने उनका पुतला दहन कर नारेबाजी की थी।
Related Posts
March 18, 2022 उत्साह के साथ मनाया गया धुलेंडी का पर्व, रंगों में सराबोर हुए हर उम्र के लोग
इंदौर : गुरुवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। […]
December 4, 2019 डिस्पोजल फ्री होगा 6 दिसंबर से शुरू हो रहा गीता जयंती महोत्सव इंदौर : 62 वा गीता जयंती महोत्सव 6 दिसंबर से स्थानीय गीताभवन परिसर में प्रारम्भ हो रहा […]
June 15, 2025 नगर निगम का हरियाली को लेकर एडॉप्ट अभियान
जनभागीदारी से विकसित होंगे ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर और चौराहे।
इंदौर शहर के ग्रीन स्पॉट […]
August 25, 2022 जोन क्रमांक 3 और 12 की महापौर ने की विभागवार समीक्षा
बैठक में दिए निर्देशों का सख्ती से पालन करे - महापौर
बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर […]
May 1, 2023 गर्मी के मौसम में मानसून का नजारा, झूमकर बरसे बादल
इंदौर : दो दिन से मौसम का बिगड़ा मिजाज रविवार को जैसे चरम पर पहुंच गया। गर्मी के मौसम […]
September 14, 2020 मप्र बीजेपी के सह संगठन मंत्री बनाए गए संघ प्रचारक हितानंद इंदौर : संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। […]
June 22, 2021 एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण के मामले में देशभर में अव्वल रहा इंदौर
इंदौर : स्वच्छता के बाद इंदौर ने देश में फिर एक नया इतिहास कायम किया है। एक दिन में […]