8 लाख की शासन स्तर से मदद का भी दिया भरोसा।
इंदौर : महू रेंज की मलेंडी बीट में बाघ के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग सुंदरलाल की मौत ने वन विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। बीते कई दिनों से बाघ और एक तेंदुए का मूवमेंट क्षेत्र में हो रहा है पर वन विभाग उन्हें पकड़ने में असफल रहा। आखिर वही हुआ, जिसकी आशंका जताई जा रही थी। बाघ ने बकरी चराने गए एक बुजुर्ग का शिकार कर दिया। इस घटना के बाद जागा वन विभाग अब लीपापोती में जुट गया है।इंदौर वन मंडल के डीएफओ नरेंद्र पंडवा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और तात्कालिक सहायता राशि रु. 25 हजार रुपए उन्हें प्रदान की। शासन द्वारा जनहानि होने पर निर्धारित 8 लाख रुपए की राशि भी अगले 48 घंटे में पीड़ित परिवार को प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।
डीएफओ के निर्देश पर रालामंडल की रेस्क्यू टीम और महू रेंज का अब सतत निगरानी व सर्चिंग में लगा है। भोपाल स्थित राज्य स्तरीय रेस्क्यू दल से भी मदद मांगी गई है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि वन क्षेत्र में ना जाएं और रात्रि के समय अकेले घर से ना निकले।
वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9424792400 जारी कर बाघ की मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों को तत्काल सूचना देने को भी कहा है।
Related Posts
October 27, 2021 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]
January 14, 2019 जेएनयू मामले में कन्हैया कुमार सहित 10 के खिलाफ चार्जशीट पेश नई दिल्ली: जेएनयू में करीब तीन साल पहले देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में दिल्ली […]
October 17, 2020 उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया 52 बिंदुओं का वचन पत्र
भोपाल : शनिवार को कांग्रेस ने 28 विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए अपना मुख्य वचन पत्र जारी […]
December 27, 2022 इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को पीथमपुर तक विस्तारित किया जाए
धार की विधायक नीना वर्मा ने विधानसभा में उठाई मांग।
इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना को […]
July 31, 2024 मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. रोकड़े अध्यक्ष, डॉ.ठाकुर सचिव चुने गए
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन […]
June 9, 2022 कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की खातिरदारी पड़ी महंगी, 5 जेलकर्मी निलंबित
लखनऊ : माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने वाले डिप्टी जेलर सहित 5 पुलिस […]
May 9, 2020 गोकुलदास अस्पताल में होगा डेथ ऑडिट – कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि गोकुलदास हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के मामले […]