उदयपुर का बर्बर हत्याकांड कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का परिणाम – भार्गव

  
Last Updated:  July 1, 2022 " 03:28 am"

इंदौर : भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया और पार्षद पद के प्रत्याशियों की उपस्थित में क्षेत्र-5 में संघन जनसंपर्क किया।

उदयपुर की घटना कांग्रेस के तुष्टिकरण का परिणाम।

इस अवसर पर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपूर में कन्हैया हत्याकांड ने साबित किया है कि कांग्रेस ने वर्षो तक तुष्टीकरण की राजनीति की। उसके फलस्वरूप तालिबानी मानसिकता मजबूत हुई है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने खुलकर तालिबानी तत्वों को प्रश्रय दे रखा है, पूर्व में हुई सांम्प्रदायिक हिसां के दौरान राजस्थान में तालिबानी मानसिकता के आतंकियों ने निर्दोष भीड़ पर हमला कर दिया था। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और कांग्रेस के नेताओं ने दंगे का आरोप हिन्दू संगठनों पर मढ़ दिया था। तालिबानी मानसिकता के दंगाई लोगों को छूट दी गई यहां तक की दंगाई भीड़ ने जिन निर्दोष लोगों पर हमला किया था उन पर भी क्रास कायमी कर दी गई।
राजस्थान में दंगा पीड़ितों पर भी प्रकरण दर्ज होने के मामले मीडिया ने उठाए हैं। कांग्रेस के नेता सरेआम हर सांम्प्रदायिक हिंसा के बाद वर्ग विशेष का बचाव करने में लग जाते है, जिसके चलते तालिबानी मानसिकता मजबूत हुई है।उनकी इतनी हिम्मत हो गई कि उन्होंने सरेआम निर्दोष कन्हैया का उदयपूर में सरेआम कत्ल कर दिया।
निर्दोष कन्हैया को उदयपूर में आंतकवादी संगठनों से धमकी मिल रही थी, उसने पुलिस में शिकायत की, पत्र लिखा, सोशल मीडिया पर दी गई धमकी की जानकारी भी दी, फिर भी राजस्थान की अशोक गेहलोत सरकार की पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी, जिसके फलस्वरूप तालिबानी मानिकसता के आंतकवादियों ने निर्दोष कन्हैया की हत्या कर दी।

विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि क्षेत्र-5 में चहूमुंखी विकास किया है जो भारतीय जनता पार्टी की निगम परिषद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है आज क्षेत्र-5 की जनता हमेशा की तरह शहर के विकास के लिए फिर भारतीय जनता पार्टी को चुनेगी।
इस अवसर पर नानुराम कुमावत, अजीतसिंह रघुवंशी, कमल वर्मा, वार्ड-54 प्रत्याशी महेश बसवाल, वार्ड-51 मलखान कटारिया, वार्ड-52 सपना उमेश मंगरोला, वार्ड-54 अर्जुन मेहरा, वार्ड-48 विजयालक्ष्मी अनिल गौहर, वार्ड-49 राजेश उदावत, वार्ड 41- प्रणव मंडल, वार्ड-50 से राजीव जैन, पदमा भोजे, दिपेश पावलिया(जैन), आशा सैनी, दिलीप पाटनी, राजू बौरासी, जितेन्द्र चौधरी, भोला यादव, लक्ष्मी निगोते, अजय बौरासी, मुकेश चंदेल, वेंदाग शर्मा, सोहन देवांग, रमेश जैन, अशोक डांगी, विक्रम शेखावत, तीर्थपाल यादव, राकेश जैन, विश्वजीत चौहान, अभिषेक सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *