इंदौर: बीते सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना की याद को चिरस्थायी बनाने की महापौर मालिनी गौड़ ने पहल की है।
ये जानकारी इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दी गई। बताया गया कि पीपल्याहाना चौराहे का नामकरण महेंद्र बापना के नाम पर किया जाएगा। इसके अलावा अग्निबाण प्रेस जो बापनाजी कि कर्मस्थली रहा के समीप उनकी याद में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।
बापना स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार।
श्रद्धांजलि सभा में दी डीजियाना समूह की ओर से बापनाजी की स्मृति में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई। पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा 51 हजार और तीसरा 21 हजार रुपये का होगा। पहले दो पुरस्कार पत्रकारों के लिए और तीसरा फ़ोटो- वीडियो जर्नलिस्ट के लिए होगा।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों, नेताओं, समाजसेवियों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने बापनाजी को नमन करते हुए उनकी यादों को ताजा किया। हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार अनुराग पुरोहित को भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी गई।
अंत में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
Related Posts
May 30, 2022 मालवा उत्सव में लोकनृत्यों के माध्यम से देशभक्ति का जगाया गया अलख
लावणी, गुजराती गरबा, बरेदी,राम ढोल, ढोल कुनीथा, काठियावाड़ी रास ,भरतनाट्यम ,सिंधी छेज, […]
July 31, 2018 खतना प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल दिल्ली: दाऊदी बोहरा समाज मे नाबालिग लड़कियों के खतना किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल […]
November 4, 2018 सीएम शिवराज के खिलाफ साले संजय सिंह को खड़ा करेगी कांग्रेस..? नई दिल्ली: कांग्रेस ने मप्र के सीएम शिवराज को बड़ा झटका दिया है। उनके साले और पत्नी साधना […]
October 15, 2019 हनी ट्रैप मामला : आरती के वॉइस और श्वेता के हैंडराइटिंग सैंपल लेगी पुलिस इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले हनी ट्रैप मामले में अदालत ने पुलिस को […]
January 15, 2021 सुपर कॉरिडोर पर बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में 17 जनवरी से प्रारम्भ होगी दस दिवसीय श्रीमद भागवत कथा
इंदौर : सीताराम आश्रम पावागढ़ सेवा समिति के बैनर तले दस दिवसीय भागवत कथा और नानी बाई को […]
November 25, 2021 गरीब प्रदेशों में मप्र का टॉप फाइव में आना शर्मनाक, बीजेपी के विकास के दावों की खुली पोल- कमलनाथ
इंदौर : गुरुवार शाम इंदौर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते […]
August 29, 2020 कोरोना छीन रहा लोगों की जिंदगी, 5 और मरीजों की हुई मौत.. इंदौर : कोरोना का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। प्रतिदिन कोरोना से जिंदगी गंवाने […]