बाबासाहब अम्बेडकर प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती

  
Last Updated:  January 25, 2024 " 05:21 pm"

झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान के तहत आयोजित आर्यक्रम में बोले न्यायमूर्ति वेद प्रकाश शर्मा।

अभ्यास मंडल और इंदौर प्रेस क्लब के मंच पर वेद प्रकाश शर्मा और अश्विनी कुमार शर्मा ।

इंदौर : अभ्यास मंडल और इंदौर प्रेस क्लब ने झंडा ऊँचा रहे अभियान के तहत ’74 वा संविधान संशोधन व नागरिक बोध’ विषय पर कार्यक्रम इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्याय मूर्ति वेद प्रकाश शर्मा और वरिष्ठ प्रोफेसर अश्विनी कुमार शर्मा थे।

बाबासाहब अंबेडकर प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती।

इस अवसर पर अपने संबोधन में न्यायमूर्ति वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर होते तो भारत की तस्वीर आज और कुछ होती। विविधता में एकता जो भारत की विशेषता है, इस आशय के सही दर्शन हमें भारतीय संविधान के प्रियम्बल में हो जाते हैं। जिस तरह भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा का गंगासागर में मिलन होता है,उसी तरह भारतीय सविधान के विभिन्न अनुच्छेदों मे विशेषकर व्यक्ति के मूलभूत अधिकार और नीति निर्देशक तत्व, जिन्हे मूलभूत अधिकारों जितना ही महत्व है। इनका भी सार सविधान के प्रियेंबल में आ चुका है।
उन्होंने डॉ, अंबेडकर और डॉ, राजेंद्र प्रसाद जो सविधान सभा के अध्यक्ष थे, दोनों ने इस सविधान के माध्यम से भातृत्व एवं व्यक्तिगत सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने वाला एक ऐसा अमर दस्तावेज बनाया जो भारत के उज्जवल भविष्य को रेखांकित करता है।

74 वा संविधान संशोधन नगरीय निकायों को मजबूत बनाता है।

राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे डा, अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि 74 वा संशोधन नगरीय निकायों को सशक्त करने वाला होकर शहरों के सुनियोजित विकास में जनभागीदारी को सुनिश्चित करता है। डॉ. शर्मा ने जीवन से जुड़े सरल उदाहरण देते हुए कहा कि संशोधन में जो बातें कही गई हैं,उसकी सफलता का आधार नागरिको की सक्रियता, सहभागिता एवं अपने नगर के प्रति सम्मान की भावना है। यही कारण है कि आज इंदौर जैसा शहर सफाई के मामले मे देश मे लगातार सातवी बार नंबर वन बना हुआ है। यदि हमें शिखर पर बने रहना है नित्य नये प्रयोग करते रहने की आवशकता है,जैसे अब इंदौर को सोलर सिटी बनाने की तैयारी है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने दिया।अतिथि स्वागत अशोक कोठारी,डॉ.पल्लवी आढाव,कुणाल भँवर,दीप्ति गौर और वैशाली खरे ने किया। गौतम कोठारी और सेवा सुरभि के प्रमुख ओमप्रकाश नरेडा नेअतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माला सिंह ठाकुर ने किया।आभार अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने माना।
कार्यक्रम में आलोक खरे, एडवोकेट सुनील माकोड़े,डॉ. आशीष श्रीवास्तव,डॉ.कुलदीप भावसार,अतुल शेठ, सागर चौकसे,पुरुषोत्तम वाघमारे, सुरेश नाहटा,मुरली खंडेलवाल,शफी शेख,मनमोहन प्रसाद शर्मा, अनिल भोजे,राजेंद्र जैन,स्वप्निल व्यास,पराग जटाले, राहुल वाविकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *