इंदौर : भगवान श्री गणेश घरों – दफ्तरों और पांडालों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी विराजित हुए। जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में भी गाजे – बाजे के साथ मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना की गई।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मंत्रोच्चारो के बीच पार्वतीनंदन की पूजा – अर्चना की। बाद में सामूहिक रूप से श्री सिद्धि विनायक की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमोद टंडन, दिव्या गुप्ता, बीजेपी के नगर पदाधिकारी, पार्षद कंचन गिदवानी, अन्य महिला नेत्रियां और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गणपति से सारे विघ्न दूर करने का आशीर्वाद मांगा।
इस मौके पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं। हमने उनसे यही आशीर्वाद मांगा है, सभी सुखी रहें, स्वस्थ्य रहें और समृद्ध रहें। सबका कल्याण हो।
पार्टी और सरकार के विघ्न दूर करें।
रणदिवे ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता भी कहलाते हैं, हमने उनसे यह आशीर्वाद भी चाहा है कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार जो जनकल्याणकारी कार्य कर रही है, उनमें कोई विघ्न न आए और आनेवाले समय में भी बीजेपी का परचम लहराता रहे।
Related Posts
January 24, 2025 रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने SIL ब्रांड का किया अधिग्रहण
भारतीय विरासत को पुनर्जीवित करने की पहल ।
बेंगलुरु : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स […]
May 19, 2023 जया किशोरी के श्रीमुख से नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन आज से
3 दिन के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण व्यवस्था - पटेल।
इंदौर : […]
December 20, 2022 वेंकटेश देवस्थान में मनाया जा रहा धनुर्मास उत्सव
वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में धनुर्मास महोत्सव में अलसुबह श्री वेंकटरमण गोविंदा श्री […]
May 27, 2023 राष्ट्र के अमृत काल में सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में युवा सक्रिय योगदान दें
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के `युवा संवाद' कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : युवा एक […]
September 25, 2021 पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के मुख्य महाप्रबंधक टेगौर का उज्जैन तबादला
भोपाल : प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है । […]
August 26, 2026 बेकाबू इनोवा ने दो पहिया वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल
राऊ पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल,
इनोवा जब्त कर चालक को लिया […]
October 24, 2020 पांच हजार से अधिक टेस्टिंग में 5 फीसदी मिले संक्रमित, 6 मरीजों की मौत
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर […]