इंदौर : हाईकोर्ट जज स्व. वंदना कसरेकर का रविवार शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामबाग मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। किडनी की खराबी से जूझ रहीं वंदना कसरेकर कोरोना से भी ग्रसित हो गई थी। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, वहीं रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।
अंतिम संस्कार के पूर्व स्व. कसरेकर की पार्थिव देह पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संभागायुक्त पीके शर्मा, आईजी योगेश देशमुख और कलेक्टर मनीष सिंह ने शासन- प्रशासन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से भी जस्टिस स्व. कसरेकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनकी न्यायिक सेवाओं को भी याद किया गया।
कोरोना प्रोटोकॉल का किया गया पालन।
जस्टिस स्व. वंदना कसरेकर को कोरोना संक्रमण भी हो गया था। इसलिए उनके अंतिम संस्कार के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल लोग पीपीई किट पहने हुए थे।
Related Posts
September 14, 2020 सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिवस इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस को […]
July 24, 2025 मप्र में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को कर मुक्त किए जाने का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
डीबी मॉल के सिनेमाघर में हुआ फिल्म का प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म "तन्वी […]
January 12, 2021 जीआरपी थाने में जब्त वाहनों की 13 जनवरी को होगी नीलामी
इंदौर : जूनी इंदौर एसडीएम अंशुल खरे ने बताया है कि पुलिस थाना जीआरपी में धारा 25 पुलिस […]
July 1, 2021 वार्ड 44 की कई कॉलोनियों में निगम कर्मियों की लापरवाही से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
इंदौर : वार्ड 44 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एबी रोड के पीछे एचआईजी, छोटी खजरानी, नया बसेरा […]
November 16, 2020 रागिनी और मेघा की रंगोलियों को मिली दर्शकों की सराहना
इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित जूनापीठा, कालानी नगर में दीपोत्सव के तहत बालिकाओं के लिए […]
October 18, 2024 गेहूं सहित छह फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने फसलों की एमएसपी बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी का […]
October 25, 2022 इंदौर के बड़ी ग्वालटोली में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, 9 घायल
इंदौर : दीपावली की रात जब पूरा शहर खुशियां मना और बांट रहा था, बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र […]