इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे, और कोरोना महामारी के इस संकट काल में जो संस्थाएं आम नागरिकों व प्रवासी मजदूर भाइयों की तन, मन, धन से सेवा कर रही हैं, उनकी हौंसला अफजाई की। श्री रणदिवे ने उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए उनको धन्यवाद दिया।
श्री रणदिवे ने बायपास पर पहुंचकर सेवा कार्यों में लगे बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।रणदिवे ने उनकी पीठ भी थपथपाई।
मजदूरों के पैरों में पहनाएं जूते- चप्पल।
बीजेपी नगर अध्यक्ष ने बायपास पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों एवं बच्चों को अपने हाथों से जूते- चप्पल भी पहनाएं और उनसे आग्रह किया कि वे पैदल न जाएं। श्री रणदिवे ने प्रवासी मजदूरों को बताया कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन आप सभी को अपने-अपने राज्यों और गृह जिलों तक पहुंचाने में जुटे हैं। आप इस तरह पैदल ना चलें। आपको अपने गंतव्य तक छुड़वाने की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं ने उन्हें आ रही परेशानियों और कठिनाइयों से भी श्री रणदिवे को अवगत कराया। श्री रणदिवे ने उन्हें समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया ।
Related Posts
June 11, 2022 कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खड़े होने वाले नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में अनुशासन […]
January 6, 2025 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए इंदौर क्लाइमेट मिशन के साथ जुड़ा प्रेस्टीज शिक्षण समूह
शहर में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने हेतु सामूहिक प्रयासों में बना […]
June 22, 2025 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय पर सुधांशु त्रिवेदी का होगा व्याख्यान
श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को होगा पौधारोपण।
नगर बीजेपी की बैठक […]
March 3, 2022 महेश्वर में 4 मार्च से प्रारम्भ होगा साहित्यकारों का तीन दिवसीय वैचारिक महाकुंभ
इंदौर : होलकर रियासत काल में इंदौर की राजधानी रहे महेश्वर में मालवा- निमाड़ के […]
June 26, 2020 इंदौर में आई कच्चे केले की बहार, केला उत्पादक किसानों को मिली राहत..! # कीर्ति राणा #
इंदौर : परेशानियां चाहें जितनी हों यदि व्यक्ति हिम्मत न हारे तो […]
March 7, 2021 13 व 14 मार्च को होंगे गुजराती समाज के चुनाव, कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
इंदौर : बिचौली हप्सी एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार द्वारा कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 को […]
December 15, 2022 रियल स्टेट कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग के छापे जारी
100 करोड़ से ज्यादा की आयकर चोरी उजागर होने की संभावना, किसानों से भी होगी […]