इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि इन्दौर को आग में झोंकने संबंधी बयान देने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने प्रकरण दर्ज कर सराहनीय काम किया है। प्रशासन ने प्रकरण दर्ज कर ये बता दिया है कि वह भाजपा के दबाव में नहीं आएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट कहा है कि भू माफियाओं व उन्हें संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
श्री बेग ने कहा कि भाजपा भू माफियाओं की मदद कर रही है। भाजपा नेताओं के समर्थकों ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं उन्हें भी तुरंत हटाया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शीघ्र ही अवैध कब्जा धारी भू माफियाओं की सूची आईजी, डीआईजी को सौंपी जाएगी जो भाजपा समर्थक हैं। गुंडों ने भी दो नंबर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जा कर रखा है। उनकी जानकारी भी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में दी जाएगी ।।
Related Posts
January 8, 2023 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चखा इंदौर के पान का स्वाद
इंदौर : इंदौर की 56 दुकानों को प्रवासी भारतीयों के लिए दुल्हन की तरह सजावट की गई है । […]
June 15, 2022 नामांकन के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022
इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव में नामांकन जमा करने के […]
December 14, 2019 16 दिसंबर को हनी ट्रैप मामले में पेश होगी चार्जशीट इंदौर : रसूखदारों, कई नौकरशाहों और नेताओं की नींद उड़ाने वाला बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला […]
May 5, 2024 कांग्रेस का आरोप बीजेपी की प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रभु श्रीराम का किया अपमान
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने प्रदेश कांग्रेस […]
March 14, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले ढाई सौ के पार, एक और मरीज की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने दुगुनी तेजी से आक्रमण किया है। प्रतिदिन नए संक्रमितों की […]
March 26, 2022 ग्रीन बेल्ट व बगीचे की जमीन पर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों पर हो कार्रवाई- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू का कहना है कि, ग्रेटर बृजेश्वरी में […]
June 29, 2025 उत्सव के दौरान हुई गलतियों की क्षमायाचना के साथ प्रभु वेंकटेश का किया गया शांति अभिषेक
औषधियों के जल से शुद्धता और थकान को मिटाने के लिए किया जाता है प्रभु वेंकटेश […]