पानी का टैंकर हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमले का है आरोप।
चिंटू के बेटे और भतीजे सहित कुल आठ लोगों को बनाया गया है आरोपी।
इंदौर : पानी के टैंकर को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से किए गए हमले में एक पक्ष की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, उसके बेटे और भतीजे सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष बीजेपी से जुड़ा होने के चलते मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।
ये है पूरा मामला :-
बताया जाता है कि हीरानगर थाना क्षेत्र में बीती रात पानी का टैंकर हटाने को लेकर बीजेपी नेता चिंटू चौकसे, उनके बेटे ईशान और भतीजे का बीजेपी नेता कपिल पाठक से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप लगाया गया कि चिंटू चौकसे, उसके पुत्र, भतीजे और अन्य साथियों ने कपिल पाठक व उसके परिजनों पर लोहे की रॉड से हमला कर प्राणघातक चोटें पहुंचाई। कपिल पाठक की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने चिंटू चौकसे, पुत्र ईशान, भतीजे और साथियों सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
October 15, 2020 696 यात्रियों को लेकर मुम्बई के लिए रवाना हुई अवन्तिका एक्सप्रेस
इंदौर : लॉकडाउन के चलते बीते 22 मार्च से बंद हुआ ट्रेनों का परिचालन अब चरणबद्ध तरीके से […]
October 3, 2021 रेव पार्टी मामले में शाहरुख के पुत्र आर्यन खान सहित तीन गिरफ्तार, रिमांड पर ले सकती है एनसीबी
मुम्बई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने शनिवार को क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में […]
June 9, 2023 मोदी सरकार के कार्यकाल में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
प्रेस वार्ता में बोले केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री […]
August 31, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, कई देशी कट्टे,पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग - मामलों में कार्रवाई कर अवैध फायर आर्म्स की […]
September 14, 2020 सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिवस इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस को […]
January 25, 2021 इंदौर से बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी में कोरोना वायरस, केवल 20 नए संक्रमित मामले आए सामने
इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही […]
February 27, 2023 अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 10 […]