बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेसी नेता हुड्डा का पुतला, महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप

  
Last Updated:  March 12, 2021 " 12:53 am"

इन्दौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह हुड्डा द्वारा पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए ट्रैक्टर पर बैठकर महिला से ट्रैक्टर खिंचवाना बेहद शर्मनाक कृत्य था।
इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय, महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा भोजे एवं नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्षी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीवाय रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने उनका पुतला दहन किया।
इस अवसर पर पदमा भोजे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं लागू की गयी, उन्हें सम्मानित किया गया, वही दूसरी ओर कांग्रेस की मानसिकता ही महिला विरोधी है। उनके नेताओं ने इस दिन भी मातृशक्ति का घोर अपमान करते हुए उनके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया, यह निंदनीय है जबकि उनकी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक महिला है।
पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में डॉ श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, रचना गुप्ता, विनीता धर्म, सरिता मंगवानी, ज्योति तोमर, शालिनी शर्मा, सरोज तंवर, सुधा शर्मा, कंचन गिदवानी, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, माया दावभट्ट, निर्मला वाजपेई, इंदु श्रीवास्तव, सुनीता थापा, इंदिरा गहलोत, चंदा खत्री, बबली तलरेजा, सीमा विरांग,नीता शर्मा, लल्ली चौधरी, सरिता बेहरानी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *