गिल्ली डंडा, सितोलिया खेलने और पतंग उड़ाने का उठाया लुत्फ।
मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। : रणदिवे।
इंदौर : मकर संक्रांति के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चिमन बाग मैदान में हल्दी कुमकुम उत्सव का आयोजन किया गया महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं तिल-गुड खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मैदान में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा , सितोलिया एवं अन्य भारतीय खेल खेले गए। पतंगबाजी भी की गई। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी गिल्ली डंडा खेला और पतंग उड़ाई।
मातृशक्ति के आशीर्वाद से काम करने की ऊर्जा प्राप्त होती है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है आगामी चुनाव में भी महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी।
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में इंदौर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी में हल्दी कुमकुम उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे,विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्रीमती शैलजा मिश्रा,श्रीमति ज्योति तोमर,सविता अखंड, कमल वाघेला,संदीप दुबे बड़ी संख्या महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
July 21, 2020 फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को स्कूल से निकालना गलत, संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : लॉक डाउन के चलते नौकरी और व्यापार बन्द रहने के कारण आर्थिक मंदी के दौर से गुजर […]
May 26, 2021 कोरोना काल के चलते सादगी के साथ मनाई गई नृसिंह जयंती, मन्दिर में आम श्रद्धालुओं को नहीं दिया गया प्रवेश
इंदौर : कोरोना संक्रमण काल के बीच लगातार दूसरे वर्ष नृसिंह जयंती का पर्व सादगी के साथ […]
October 18, 2023 जिला न्यायालय में पार्किंग की समस्या के निराकरण हेतु उपलब्ध होगी होप टैक्सटाइल्स की रिक्त भूमि
हाइकोर्ट ने तीन सदस्यीय समिति बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : जिला न्यायालय परिसर […]
January 27, 2021 विकास कार्य नहीं होने से नाराज तुलसी नगर के रहवासी निगम चुनाव का करेंगे बहिष्कार
इंदौर : पिछले पांच वर्षों से स्थानीय नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार शहर के […]
December 29, 2022 नर्मदा के जल का अपव्यय न करने की महापौर ने की अपील
वार्ड 59 स्थित अटल बिहारी वाजपेई उद्यान में महापौर व बीजेपी संगठन महामंत्री ने किया […]
April 10, 2022 श्रीराम जन्मोत्सव मेले का राम स्तुति, वंदना और आरती के साथ हुआ समापन
इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय "सबके राम" राम जन्म उत्सव मेले का समापन रविवार […]
January 9, 2023 अध्यात्म, संस्कृति, दया और मूल्यों की जन्मभूमि है भारत – गोखले
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के तत्वावधान में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे […]