वाहन रैली निकालकर जताया विरोध।
इंदौर : भाजपा युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में रविवार को काला दिवस मनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में आपातकाल लगाया था। उस दौरान मीडिया पर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी और विपक्ष के नेताओं सहित हजारों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया था। इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर ने रविवार, 25 जून को काला दिवस मनाया।
निकाली भव्य वाहन रैली।
युवा मोर्चा ने इस अवसर पर वाहन रैली का आयोजन किया भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में इस वाहन रैली की शुरुआत की गई। सबसे पहले बड़ा गणपति स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर उसके बाद राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मोर्चे की इस वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली में युवाओं ने नारे लगाकर और काले गुब्बारे आसमान में छोड़कर अपना विरोध जताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, धीरज ठाकुर, निक्की राय,अमित पालीवाल, रजत शर्मा, विक्की रघुवंशी,कपिल गोयल और संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
March 30, 2024 कुख्यात बदमाश सलमान लाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 32 संगीन […]
March 12, 2025 देवास एसपी ने स्थानीय कोतवाली थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच
कोतवाली पुलिस ने 10 से ज्यादा युवाओं का सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस।
चैंपियंस […]
May 17, 2021 लगातार कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, रिकवर होने वालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : प्रदेश के साथ इंदौर में भी कोरोना का प्रकोप घटने लगा है। बीते 4-5 दिनों से […]
February 21, 2021 लगातार तीसरे दिन सौ के पार हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन […]
October 25, 2021 पक्षी तीर्थ योजना के तहत परिंदों के लिए बनाए जा रहे घरौंदे का भूमिपूजन
इंदौर : मूक परिंदों की सेवा और उनके संरक्षण के लिए घरौंदे के निर्माण की योजना प्रेरक और […]
November 5, 2022 स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जुलाई तक हर हाल में 100 बेड का अस्पताल शुरू करने के दिए निर्देश
इंदौर : मध्यप्रदेश […]
September 16, 2021 आदिवासियों संग झूमें सीएम शिवराज..
अलीराजपुर : आदिवासियों की संस्कृति में उनके लोक नृत्य और संगीत का सबसे अहम स्थान है। जब […]