इंदौर : 26 जनवरी को निगम की गाड़ी में भरकर भिक्षुक बुजुर्गों को निगम सीमा से बाहर छोड़े जाने के मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य ने मामले की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। निगमायुक्त के मुताबिक जांच में निगम के 6 और मस्टरकर्मी दोषी पाए गए हैं।इनकी लापरवाही और बुजुर्गों के साथ बुरे बर्ताव के कारण नगर निगम की छवि धूमिल हुई है।इन सभी 6 मस्टर कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी।दोषी मस्टर कर्मियों के नाम जितेंद्र तिवारी, अनिकेत करोने, राज परमार, गजानंद माहेश्वरी और राजेश चौहान बताए गए हैं। निगमायुक्त के अनुसार जांच में उपायुक्त प्रताप सोलंकी को भी दोषी पाया गया है। सोलंकी की लापरवाही से ही बिना सक्षम स्वीकृति के बुजुर्ग भिक्षुकों को रैनबसेरा भेजने की बजाए शहर से बाहर ले जाया गया। निगमायुक्त ने बताया कि उपायुक्त के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।
Related Posts
April 4, 2023 मै राजा- महाराजा या चायवाला नहीं, आम आदमी के बतौर लड़ूंगा चुनाव
पत्रकार मिलन समारोह में बोले कमलनाथ।
बावड़ी में गिरकर 36 लोगों की मौत की घटना को […]
March 21, 2019 सियासत में एंट्री की अटकलों को बॉलीवुड के सुल्तान ने किया खारिज मुम्बई: सुपरस्टार और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने उनके सियासत में प्रवेश को लेकर लगाई […]
December 21, 2020 कोरोना संक्रमण में मामूली गिरावट, 8 फीसदी से कम मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में धीमीं गति से ही सही पर कमीं आने लगी है। रविवार को […]
February 3, 2022 लोगों को अपने जाल में फांसकर ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रो एक्टिव पुलिसिंग के तहत बिल्डिंग के वेरीफिकेशन में सेक्सोटोर्शन गैंग पकड […]
May 15, 2021 कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, उपलब्ध कराई 31 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : देर से ही सही पर बीजेपी संगठन व उसके नेता कोरोना पीड़ित लोगों की हरसम्भव मदद के […]
November 5, 2023 साकेत नगर जैसी विकसित कॉलोनी में भी लोगों ने सत्यनारायण पटेल को गिनाई समस्याएं..!
पटेल का सवाल आखिर विधायक ने किया क्या है ?
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के […]
October 8, 2021 मुम्बई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 25 किलो हेरोइन बरामद, एक कारोबारी को लिया हिरासत में
मुंबई : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में चल रही कार्रवाई के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) […]