बुरहानपुर में जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे गोपी नेमा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश

  
Last Updated:  October 21, 2021 " 03:13 pm"

इंदौर : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने क्षेत्र के इच्छापुर धाम गांव बोरसन, चकोरा, खादी ग्राम केंद्रों में मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब किसान और हर वर्ग के व्यक्तियों का हित चाहने वाली सरकार है। यह चुनाव सरकार की नीतियों की स्वीकारोक्ति है। इन सम्मेलनों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, चुनाव संचालक पूर्व महापौर अनिल भोसले मंडल और जिले के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया
बुरहानपुर चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा ने शाहपुर मंडल के नाचन खेड़ा एवं फोपनार कला ग्राम केंद्र लोकमान्य तिलक मंडल के नगर केंद्र के मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलनों को भी संबोधित किया और चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदाताओं से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराने का आव्हान किया। नेमा ने कहा, भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। देश का मान सम्मान बढ़े, देश प्रथम, इस भाव से केंद्र की सरकार देश हित में, गरीब हित में कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की स्वीकारोक्ति ही यह मतदान करेगा। तीनों सम्मेलनों में अलग-अलग स्थानों पर कहीं प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा दोनों पूर्व महापौर अनिल भोसले अतुल पटेल मंडलों के अध्यक्ष, पूर्व सभापति मनोज तारवाला, युवराज महाजन, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षदों ने भी अपने विचार रखे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *