बूथ मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहें- माया नारोलिया

  
Last Updated:  February 2, 2021 " 04:06 pm"

इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री श्रद्धा दुबे एवं ज्योति पंडित ने बताया कि महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के इंदौर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बहनों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमासिंह, प्रदेश मंत्री लता वानखेडे का भी नवनियुक्ति मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे ने दिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नम्बर वन है, उसी प्रकार इंदौर का महिला मोर्चा सर्वश्रेष्ठ मोर्चा है। इंदौर मध्यप्रदेश का हृदय स्थल है और महिला मोर्चा भी अपने कार्यो में अव्वल है।उन्होंने उपस्थित महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आप सब भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को पंढे, पंच निष्ठा को पढ़े। पार्टी के इतिहास और कार्यपद्धति को समझकर प्रखर वक्ता या उस विषय के विशेषज्ञ को रूप में आगे बढ़े।
बहनों को दृढ़ संकल्प लेकर बूथ को मजबूत करने के लिये लगातार बूथ पर कार्य करते रहे। बूथ जीता तो चुनाव जीता। हम सभी को नगरीय निकाय व पंचायतों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 50 प्रतिशत आरक्षण देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस अवसर प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि हमें जनसेवा को माध्यम बनाकर समाज सेवा करनी है, राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है। राष्ट्रहित जनसेवा के माध्यम से किया जा सकता है। हमें गर्व है कि हम सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते है। आज हम इस अवसर पर आश्वासन देते है कि इंदौर की मोर्चे की टीम हमारी नवागत प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलियाजी को सबसे ज्यादा सहयोग देगी और उनके हाथ मजबूत करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सीमासिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान व दायित्व मिलता है। देश की आधी आबादी महिलाएं है, चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अहम भूमिका निभायी जाती है। हम सब मिलकर यह प्रयास करेंगे कि चुनावों में मातृशक्ति ज्यादा से ज्यादा संख्या में चुनाव जीते।
इस अवसर पर पदमा भोजे, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, ज्योति पंडित, डॉ. रानू रंजीत कौर, तुलसी प्रजापत, सुधा शर्मा, बबीता राठौड़, सीमा वैरांगकर, गायत्री बाथम, रेणुका प्रताप, अनिता कामिनी मेहराडे, बुलबुल वर्मा, वर्षा मूलचंदानी, शारदा खण्डेलवाल, बबली तलरेजा, देविका कौशल, इन्दू श्रीवास्तव, नारायण बरेठा, संध्या यादव, कंचन गिदवानी, सरिता मंगवानी, सुनीता थापा, मंजू ठाकुर, ज्योति जैन, नेहा शर्मा, संगीता खामोरा, सुनीता मौर्य सहित सभी बहनों ने शाल श्रीफल और कमल पुष्प से माया नारोलिया का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा दुबे ने किया। आभार पदमा भोजे ने माना।

कर्मशील व ऊर्जावान व्यक्ति ही उन्नत समाज का निर्माण करता है- कैलाश जाटव।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने बताया कि भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव का प्रथम इंदौर नगरागमन के समय भाजपा कार्यालय पर सम्मान भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों कैलाश जाटव, सूरज केरो, शैलेश गिरजे, घनश्याम शेर, गुलाब राजोरा एवं भगवान परमार द्वारा बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में मोर्चा अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर व उनकी पूरी टीम की तारीफ करते हुए सभी को ऐसे ही सक्रिय रहने की बात कही। साथ ही कहा कि एक कर्मशील व ऊर्जावान व्यक्ति ही उन्नत समाज का निर्माण कर सकता है व उनका नेतृत्व भी वही कर सकता है। खचाखच भरे हॉल में अपने जोरदार सम्बोधन में उन्होंने परिक्रमा से बचने व पराक्रम दिखाने व अपने स्वयं के पुरुषार्थ से पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करने की बात भी कही।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *