विदिशा : यूक्रेन में फंसी विदिशा की बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट दिलवाने के नाम पर उसकी माँ से बैंक एकाउंट में से 42 हजार रुपए डलवाने और दो दिन बीतने के बाद भी टिकट नहीं भेजने वाले ठग को विदिशा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद को पीएमओ का कर्मचारी बताकर आरोपी ने पीड़िता के साथ यह धोखाधड़ी की थी। इसके बाद पीड़िता ने विदिशा कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया था।
बता दें कि विदिशा जिला मुख्यालय निवासी वैशाली विल्सन की बेटी सृष्टि, यूक्रेन मे रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को देखते हुए सृष्टि की मां अपनी बेटी को वापस भारत लाने का प्रयास कर रही थी। ऐसे में उक्त ठग ने मौके का फायदा उठाते हुए सृष्टि की मां से 42 हजार रुपए फ्लाइट के टिकट के नाम पर ठग लिए थे। ठग ने पीएमओ कार्यालय का नाम लेकर फोन किया था और बेटी को वापस लाने के लिए टिकट करवाने की बात कही थी. परेशान मां ने तुरंत उसके बताए गए एकाउंट मे पैसे डाल दिए थे, लेकिन जब दो दिन बीतने पर भी जब टिकट नहीं मिला तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
हरियाणा के.गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ आरोपी।
विदिशा पुलिस के मुताबिक उसने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी प्रिंस का पता लगाया। ये पता चला की वह हरियाणा के गुरुग्राम में है। इसपर विदिशा पुलिस ने फौरन हरियाणा पुलिस की मदद ली और आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस विदिशा ले आई है।
Related Posts
August 4, 2021 नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी को तेलंगाना से पकड़ लाई गौतमपुरा पुलिस
इंदौर : नाबालिग बालिका को बहला- फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गौतमपुरा पुलिस ने […]
April 4, 2022 ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्कार्पियो से लाखों की शराब बरामद
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस ने शराब की पेटियों से भरी स्कार्पियो को पकड़ा है। पकड़ी गई […]
February 4, 2021 बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए मप्र में चलेगा ‘सांस अभियान’
इंदौर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी विशेष अभियान 'सांस' […]
March 24, 2023 मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय को सही ठहराया
पक्षकारों के हितों की लड़ाई लड़ने का किया दावा।
इंदौर : मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने […]
October 22, 2022 पोलैंड की वारसा यूनिवर्सिटी के समर स्कूल प्रोग्राम में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों ने की शिरकत
इंदौर: इंटरनेशनल स्टूडेंट एक्सचेंज एंड नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम के तहत प्रेस्टीज […]
October 9, 2020 सीएम शिवराज का दावा, 6 माह में किसानों के खाते में डाले गए 17 हजार 500 करोड़
इंदौर : कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों से […]
December 31, 2022 विहिप की बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, जिहादी हिंसा सहित कई मुद्दों पर किया जा रहा मंथन – परांडे
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की बैठक शुक्रवार […]