बड़वानी : रविवार शाम महाराष्ट्र के तोरणमाल से लौटते समय एक जीप, ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि जीप में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें पांच महाराष्ट्र के व शेष बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के थे। दुर्घटना में आठ लोगों के मौत की खबर है है। करीब 15 लोग घायल हुए हैं।
तीर्थयात्रा पर गए थे यात्री।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम चेरवी, सेमलेट व रोसर क्षेत्र के ग्रामीण तोरणमाल घूमने व भगवान शिव के दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय सिंधीदीगर घाट पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन खाई में गिर गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के महसावद थाने की पुलिस, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बड़वानी विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत पर दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया कि घटना महाराष्ट्र क्षेत्र की है।
Related Posts
January 24, 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार – प्रसार के लिए निकाली गई महारैली
इंदौर : खेलो इण्डिया यूथ गेम्स को बढ़ावा देने व उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए महारैली […]
April 9, 2021 उज्जैन में भी लागू हुआ लॉकडाउन, पर्व स्नान पर लगाई गई रोक
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के तहत कानून व्यवस्था […]
July 20, 2019 रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट का लोकार्पण इंदौर: पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन इंदौर को मोडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के […]
July 13, 2021 पाकिस्तान में बैठे हैकर ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट की हैक, लिखी आपत्तिजनक बातें
इंदौर : साइबर अपराधियों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाया है। इंदौर पुलिस डॉट […]
November 9, 2023 राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का जनक बताना गलत
विधायक मेंदोला ने प्रियंका गांधी के बयान पर किया पलटवार।
इंदौर : प्रियंका गांधी […]
October 23, 2024 वरिष्ठ नेताओं को घर जाकर दिलाई बीजेपी की सक्रिय सदस्यता
पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे,पूर्व विधायक एवं राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन एवं वरिष्ठ […]
May 13, 2021 वायुसेना के विमान से ले जाए गए ऑक्सीजन के तीन खाली टैंकर
इंदौर : इंदौर एयरपोर्ट से बुधवार- गुरुवार की दरम्यानी रात वायुसेना के विमान द्वारा […]