विधायक मेंदोला ने प्रियंका गांधी के बयान पर किया पलटवार।
इंदौर : प्रियंका गांधी द्वारा बीजेपी की तुलना अहिरावण से करने पर भाजपा विधायक रमेंश मेंदोला ने तीखी प्रतिक्रिया की,उन्होने कहा की जो लोग राम को काल्पनिक मानते है वहीं ऐसी बातें करते हैं। प्रियंका गांधी को यह भी नहीं पता की भगवान राम कितने साल के लिए वनवास गए थे? उनको भगवान श्रीराम की माताजी और उनके चारों भाईयों के नाम भी याद नहीं होगे। उनके स्क्रिप्ट राइटर ने श्रीराम जी को 13 साल के वनवास की बात लिखी, तो यहां आकर उन्होंने वही बात दोहरा दी।
राजीव गांधी के पीएम बनने के 24 साल पहले भारत ने बना लिया था कंप्यूटर।
मेंदोला ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का श्रेय देने वाली प्रियंका को यह भी नहीं पता की टाटा रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 1960 के दशक में एक कंप्यूटर बना लिया था। नेहरूजी ने इसके विकास और रिसर्च में अड़ंगे नहीं लगाए होते तो शायद भारत 1970 में ही कंप्यूटर की महाशक्ति बन जाता। मेंदोला ने कहा कि 1978 में जब न तो एप्पल कंपनी बनी थी और ना ही आईबीएम, तब भारत की एक कंपनी एचसीएल ने पहला पीसी बना लिया था। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने उन्हें प्रोत्साहन दिया होता तो तो एप्पल, आईबीएम, डेल और एचपी से बड़ा नाम एचसीएल का होता।
Related Posts
June 10, 2022 बीजेपी ने संभागीय चयन समितियों का किया ऐलान
भोपाल : बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संभाग की चयन समितियों का ऐलान कर दिया […]
May 13, 2021 अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंत्री सिलावट ने छुए नर्सों के पैर, दिया देवदूत का दर्जा
इंदौर : मानवता के लिए बेहद कठिन इस कोरोना काल में नर्सेस, सेवा और करुणा के भाव से अपना […]
February 11, 2021 संजय शुक्ला होंगे कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया औपचारिक ऐलान
*सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को दी संजय शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ने की […]
June 3, 2022 सपने देखें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें – सुशील दोषी
लहरी की कार्टूनशाला का तीसरा दिन…
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय […]
June 20, 2020 कोरोना संक्रमण ने छीनी 4 और मरीजों की जिंदगी..! इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर में काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है लेकिन मौतों पर […]
April 5, 2021 क्षत्रिय मराठा समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 18 व 19 अप्रैल को
इंदौर : देश में फैल रही कोरोना महामारी के चलते क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के […]
January 28, 2022 मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों को केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक बढाया
नई दिल्ली : कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में […]