इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण में बिना वैक्सीन के ही तेजी से आ रही गिरावट हैरान करने वाली है। 15 से 20 फीसदी के आसपास रहने वाला कोरोना का ग्रोथ रेट पहले 5 और अब 3 फीसदी पर आ गया है। रविवार को संक्रमितों की तादाद 150 सौ से भी कम रहीं। अगर जारी किए जा रहे आंकड़े सही हैं तो ये बड़ी राहत और सुकून देनेवाली बात है।
सिर्फ 142 मिले नए संक्रमित।
रविवार याने विजयादशमी पर 1050 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे। 4881सैम्पलों की जांच की गई। 4726 निगेटिव पाए जबकि 142 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। याने टेस्टिंग के अनुपात में महज 3 फीसदी संक्रमित पाए गए। आज दिनांक तक की स्थिति देखें तो कुल 382560 सैम्पल टेस्ट किए गए। 33459 संक्रमित पाए गए। करीब 85 फीसदी मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
2 मरीजों ने तोड़ा दम।
रविवार को 2 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 679 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
97 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 97 मरीज रिकवर होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 29440 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 3340 का इलाज चल रहा है।
Related Posts
June 2, 2023 इनपुट टैक्स क्रेडिट के जीएसटी 2A से मिलान न होने पर जारी नोटिस विधिसम्मत नहीं
इंदौर : जीएसटी विभाग द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट के जीएसटी आर 2A से मिलान नही होने पर […]
January 25, 2018 मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से भोपाल, सोमवार, 22 जनवरी, 2018 । मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार, 26 […]
July 7, 2024 देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज
330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में […]
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
August 28, 2022 बिचौली मर्दाना में अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग […]
March 25, 2021 जिला न्यायालय में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा- निर्देश
इंदौर : म.प्र हाईकोर्ट खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुजाॅय पाॅल ने जिला […]
October 4, 2023 इंदौर जिले की सभी 09 विधानसभाओं की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विधानसभा निर्वाचन - 2023
जिले में कुल 27 लाख 62 हजार 507 मतदाता।
मतदाता सूची […]