इंदौर : 29 गांव से लॉक डाउन हटने से जनता एवं प्रशासन उत्साहित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने जिला प्रशासन को कुछ सुझाव दिए हैं जिससे शहर सामान्य गतिविधियों की ओर अग्रसर हो सके।
1. बैंकों को टोल फ्री नंबर देकर प्रत्येक दिन 20 से 25 कस्टमर को बैंकिंग सुविधा प्रदान करना चाहिए। उद्योग तो चालू हो गए हैं किंतु बिना बैंकिंग के उन्हें परेशानी हो रही है।
2. प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना के अंतर्गत शहर की सभी राशन दुकानों को खोला जाए जिससे असंगठित, कुशल एवं अकुशल श्रमिक को राशन उपलब्ध हो सके। इससे नगर निगम के ऊपर भी राशन बांटने का बोझ कम होगा।
3. शहर के बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को शीघ्र काम शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाए जिससे श्रमिकों का पलायन रुकेगा।
4. इंदौर जिले के आसपास के किसानों के पास प्याज अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध है। गांव में उन्हें न्यूनतम भाव में प्याज बेचना पड़ रहा है जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल रही है। इंदौर शहर के बाहर अस्थाई तौर पर प्याज खरीदी केंद्र बनाए जाए। इससे किसानों को सस्ता प्याज नहीं बेचना पड़ेगा। इंदौर के व्यापारी किसानों से उचित भाव में प्याज खरीद कर देश के अन्य भागों में माल भेज कर उनकी डिमांड पूरी कर पाएंगे।
श्री मोघे ने कहा लॉक डाउन स्थाई हल नहीं है। हमें कोरोना के साथ ही जीना सीखना होगा कोरोना एक फ्लू है। उससे बचना आसान है केवल नियमों का पालन करें।
Related Posts
April 13, 2020 इंदौर में कोरोना से एक और मौत, 22 नए पॉजिटिव मरीज..! इंदौर : कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह 22 और […]
December 23, 2020 वरिष्ठ बीजेपी नेता मोघे ने सत्ता और संगठन के नेताओं से की मुलाकात
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे मंगलवार को भोपाल प्रवास पर […]
June 17, 2024 प्रदेश में युवाओं को लाइफ स्टाइल जनित बीमारियों से बचाने की पहल
युवाओं के किए जाएंगे प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट।
हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव की […]
May 16, 2020 बैंक में पेंशनरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का सांसद लालवानी ने लिया जायजा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में पहुंच गए […]
July 11, 2025 अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में भक्तिभाव से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव
स्वामी प्रभानंद गिरि महाराज की समाधि पर अर्पित किए गए पुष्प।
महामंडलेश्वर स्वामी […]
January 1, 2022 31जनवरी तक नहीं भरा बकाया शुल्क तो जा सकती है सदस्यता, इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा में प्रस्ताव पारित
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर […]
January 5, 2023 देहरादून से मुंबई शिफ्ट किए गए ऋषभ पंत, घुटने के लिगामेंट की होगी सर्जरी
नई दिल्ली : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया […]