इंदौर : पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गुंडा विरोधी अभियान चलाया। एक घंटे के भीतर पुलिस ने 60 गुंडों को पकड़ लिया। अचानक हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। कईं तो पुलिसकर्मियों को देख कर पलंग के नीचे दुबक कर बैठ गए। पुलिस ने कुछ पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त का केस दर्ज किया है, जबकि कुछ अवैध हथियार, अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है।
पश्चिम-2 क्षेत्र के एएसपी डॉ.प्रशांत चौबे के मुताबिक अनलॉक होने के बाद चाकूबाजी और अड़ीबाजी जैसी घटनाएं बढ़ने लगी थी। गुरुवार शाम सभी थानों के टीआइ के अलग-अलग दल गठित किए और अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की धर- पकड़ शुरू की। पुलिस ने इस दौरान लगभग 60 ऐसे अपराधियों को पकड़ा जिन पर पूर्व में गंभीर अपराध दर्ज है। एएसपी के मुताबिक 49 बदमाशों पर 110, सात पर एनडीपीएस, तीन पर आर्म्स एक्ट, तीन पर शराब तस्करी और एक पर सट्टे का केस दर्ज किया है।
थानों में परेड करवाएगी पुलिस।
एसपी आशुतोष बागरी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि बदमाशों को थानों में बुलाए और शिनाख्त परेड करवाए। उनसे पूछताछ करे और डोजियर भी भरवाए जाएं।
Related Posts
September 4, 2021 साइकिल से भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी का बीजेपी कार्यालय पर किया गया स्वागत
इंदौर : शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी पधारें। वे 21 जून योग दिवस […]
September 7, 2023 अवैध पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर रील डालने वाला बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : सोशल मीडिया पर अवैध आर्म्स के साथ वीडियो रील डालने वाला आरोपी, अवैध फायर आर्म्स […]
April 22, 2025 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट का फिल्म फेस्टिवल बना कला, कहानी और अभिव्यक्ति का सार्थक मंच
पीआईआईएफएफ 2025 की भव्य शुरुआत।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड […]
October 1, 2019 समर्पण रैली के साथ होगा लायन्स क्लब के सेवा सप्ताह का आगाज इंदौर : लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 - जी 1 के सेवा सप्ताह का शुभारंभ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती […]
November 19, 2021 शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पकड़ाए 5 बदमाश, हथियार व चोरी के 4 दोपहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 […]
January 21, 2024 नैनों में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करने वाला क्षण है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा
श्रीराम का जीवन हो या हो अलौकिक मंदिर निर्माण,सहने पड़े दोनों को ही अनंत संघर्षो के […]
December 24, 2020 गीता केवल ग्रंथ नहीं, जीवन की अनसुलझी पहेलियों को खोलने की चाबी है- साध्वी परमानंदा
इंदौर : गीता अजर-अमर, अचल और अविनाशी अमृत प्रवाह है। गीता, बंधन से मोक्ष की यात्रा […]