इंदौर : भवर कुआं थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आते- जाते लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
चेन लूटकर हुए फरार।
फरियादी नितेश खंडेलवाल पेस्टिसाइड कारोबारी हैं। वे बुधवार को घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। होलकर कॉलेज के समीप पीछे से आए अज्ञात बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। फरियादी ने बदमाश को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वह कुछ ही दूर खड़े एक अन्य बदमाश के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। बाद में फरियादी नितेश खंडेलवाल ने भंवरकुआ थाने पहुंचकर चेन लूट की शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।
पुलिस का कहना है कि आरोपी जिस रास्ते से भागे हैं वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस ने कही।
Related Posts
February 2, 2021 कला, साहित्य व संस्कृति के उत्सव ‘Lit चौक ‘ के लोगो का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : हिंदी दैनिक ‘प्रजातंत्र’ और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट द्वारा १९ से २१ मार्च तक […]
June 26, 2023 अवंतिका एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में बारिश का पानी रिसने से यात्री हुए परेशान
पानी के रिसाव का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया रेल प्रशासन।
बारिश का पानी […]
September 29, 2022 लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित की गई बॉलीवुड की तीन दिग्गज हस्तियां
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की इंदौर में प्रतिमा स्थापित होगी।
लता जी के नाम से इंदौर […]
October 26, 2022 रणदिवे ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह
कार्यकर्ता एवं नगरवासियों को मिठाई खिला कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।
इंदौर : रोशनाई […]
January 20, 2023 मराठी स्वाद, संस्कृति, मनोरंजन और खरीददारी की तरुण जत्रा में मिलेगी सौगात
इंदौर: अपने खान पान की संस्कृति से स्वाद की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध हो चुके इंदौर […]
December 29, 2020 ड्रग्स सप्लाई के आरोप में घिरे कई बार के लाइसेंस स्थगित
इंदौर : ड्रग आंटी के खुलासे के बाद जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे इंदौर में कई बार और पब […]
July 30, 2021 युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल […]