इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर चल रहे मंदिर के 29वें प्रकाशोत्सव में मां ललिता पराम्बा अपने भक्तों को दर्शन देने सुश्रृंगारित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली। सैकड़ो भक्तों ने नाचते-गाते हुए पुष्प वर्षा की और मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने मां परांबा से समाज एवं राष्ट्र में सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, रमेशचंद्र राठौर, रमेश पसारी, ममता शुक्ला ने बताया कि मंदिर के प्रकाशोत्सव पर अष्टमी के उपलक्ष्य में स्वर्ण एवं अन्य आभूषणों से श्रृंगारित मां ललिता पराम्बा जब फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली तो आश्रम की स्वामी गिरजानंद सरस्वती वेद वेदांग विद्यापीठ संस्कृत पाठशाला के वेदपाठी बटुकों सहित सैकड़ो भक्तों ने उनकी अगवानी की। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में आश्रम से प्रारंभ रथयात्रा कान्यकुब्ज नगर, 60 फीट रोड होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां 56 भोग समर्पित किए गए।
Related Posts
March 12, 2025 तृतीय ट्रॉयल रन के तहत अब तक 6570 किलोग्राम यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट का दहन
आसपास के ग्रामों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता है निर्धारित मानक के भीतर।
इंदौर : उच्च […]
April 22, 2022 अब बीते 10 वर्ष तक की आय का हो सकता है पुनः कर निर्धारण- डफ़रिया
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर ने आयकर अधिनियम की धारा 148 (रिअसेसमेन्ट) […]
January 12, 2024 रावण प्रभु श्रीराम का विरोध नहीं करता तो उनकी शक्तियों का संसार को पता नहीं चलता : स्वामी केशवाचार्य महाराज
वेंकटेश बालाजी का महा अभिषेक , चक्र स्नान संपन्न ।
इंदौर : यदि भगवान ने आपको धन दिया […]
August 19, 2020 ताले तोड़कर चोरी की योजना बनाते 6 आरोपी गिरफ्तार, 29 मोबाइल जब्त इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति खजराना थाना […]
July 8, 2020 कांग्रेस के शासनकाल में मतदाता सूचियों में हेराफेरी की मोघे ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत…! भोपाल : मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी […]
February 27, 2022 एकीकृत सोवियत संघ का सपना देख रहे हैं पुतिन
अभिलाष शुक्ला
रूस के साथ आमने-सामने के युद्ध में यूक्रेन कितना ठहर पाएगा, यह उन सभी […]
February 23, 2024 वीर सावरकर पर केंद्रित नाट्यविष्कार ‘माझी जन्मठेप’ का अभिवाचन 29 फरवरी को
सानंद के बैनर तले विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : […]