इंदौर, 10 जुलाई। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्री विद्याधाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं के अलग-अलग समूहों ने गुरूवंदना स्वरूप भजनों के माध्यम से आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी श्री गिरिजानंद सरस्वती ’भगवन’ के मंदिर में कतारबद्ध होकर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक उनकी पादुकाओं का पूजन किया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पाद पूजन के लिए भी दिनभर कतारें लगी रही।
अनेक राजनेताओं ने आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वरजी का पूजन किया और पूज्य ‘भगवन’ के मंदिर में दर्शन कर पादुकाओं पर पुष्पांजलि समर्पित की। मुंबई, दिल्ली, जयपुर, देहरादून एवं आसपास के शहरों एवं कस्बों के श्रद्धालु भी गुरूपूजन के लिए बड़ी संख्या में आए। इस अवसर पर देशभर में फैले ‘भगवन’ के अनेक वेदपाठी शिष्यों ने भी एक दिन पहले ही आश्रम आकर ‘भगवन’ की प्रतिमा का आकर्षक और मनमोहक श्रृंगार किया। चातुर्मास में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में विभिन्न आयोजन भी होंगे, जिनकी शुरुआत हो चुकी है।
Related Posts
June 3, 2020 लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ लोगों तक पीडीएस के जरिये पहुंचाया मुफ्त राशन- विजयवर्गीय इंदौर : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी […]
December 27, 2022 कुख्यात बदमाश सलमान लाला के अवैध निर्माण किए ध्वस्त
इंदौर: सोमवार को नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश सलमान […]
February 26, 2022 वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : राष्ट्र सूर्य, स्वातन्त्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर […]
January 25, 2025 बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासी
महाकुंभ में ली दीक्षा, नंद गिरि होगा नया नाम।
प्रयागराज : बॉलीवुड की सबसे चर्चित […]
September 22, 2023 शनिवार को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस का दामन थामेंगे दिनेश मल्हार
बीजेपी नेतृत्व पर लगाया समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अनदेखी का आरोप।
इंदौर : […]
June 30, 2020 बॉबी के भाई सतबीर सहित दो भूमाफिया गिरफ्तार इंदौर : अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस की सक्रियता कारगर साबित हो रही है। बॉबी […]
June 26, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में आमने – सामने हुए बीजेपी, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
स्मार्ट सिटी में जमीन देने वालों को नक्शा शुल्क से दिलाएंगे मुक्ति - शुक्ला।
इंदौर […]