इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह मंगलवार को थांदला पहुंचे। जनजातीय भाई-बहनों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उन्होंने भगोरिया मेले में श्रीकर की। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय ने चौहान दंपत्ति का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। सीएम चौहान ने ढोल व मांदल की थाप पर आदिवासियों के साथ नृत्य करने का भी लुत्फ उठाया।
भगोरिया में आकर जीवन, आनंद से भर उठा।
बाद में ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज ने कहा ‘भगोरिया_महोत्सव ने होली से पूर्व ही हर तरफ उत्साह, उल्लास और आनंद का रंग घोल दिया है। इस अनूठे उत्सव का देश-दुनिया के लोग हिस्सा बन रहे हैं। आज मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जीवन, आनंद से भर उठा है। जनजातीय भाई-बहनों ने मेरे जीवन के इस क्षण को और भी मूल्यवान बना दिया है।’
झाबुआ के लिए स्वीकृत किए 550 करोड़।
थांदला प्रवास पर सीएम शिवराज ने कई घोषणाएं भी की। झाबुआ जिले के हर गांव और हर घर में पाइप लाइन बिछाकर टोंटी वाले नल से पानी पहुंचाने के लिए 550 करोड़ रुपए स्वीकृत करने का ऐलान किया। उन्होंने थांदला में सीएम राइज स्कूल खोलने के साथ थांदला के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।
Related Posts
May 6, 2020 UV किरणों से बैक्टीरिया फ्री कर घरों तक भिजवाए जा रहे सब्जी के पैकेट..! इंदौर : नगर निगम द्वारा किराना दुकानदारों के जरिए घर- घर पहुंचाई जा रही सब्जी बैक्टीरिया […]
February 23, 2019 सरकार, बीसीसीआई का फैसला हमें मंजूर होगा-विराट नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि पाकिस्तान के साथ खेलने या न […]
March 9, 2021 महिला दिवस पर महिला पुलिस से जुड़े मुद्दों पर की गई सारगर्भित चर्चा, लघु फिल्मों का भी किया गया प्रदर्शन
इंदौर : सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा विभाग की […]
October 10, 2021 रेकी कर फ्लैट से 1 लाख रुपए चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार से अधिक रुपए बरामद
इंदौर : पुताई के बहाने फ़्लैट की रैकी कर 1 लाख रुपये चुराने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
January 27, 2021 जीएसआईटीएस में भी दिखी गणतंत्र दिवस की रौनक, निदेशक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
इंदौर : एसजीएसआईटीएस इंदौर ने मंगलवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस […]
March 20, 2021 दहेज हत्या के मामले में भाई,बहन को आजीवन कारावास
इंदौर : नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले भाई-बहन को अदालत ने आजीवन कारावासकी सजा सुनाई […]
April 22, 2019 सुरमयी गीतों की महफ़िल में सुर वंदन सम्मान से नवाजे गए अय्यर इंदौर: गीत- संगीत जैसे इस शहर की साँसों में बसता है। आए दिन संगीत की महफिलें यहां जमती […]