इंदौर :जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों की शिकायत के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। उनके खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है।दरअसल, 21 अप्रैल को एक नाबालिग समेत सात महिला रेसलर ने दिल्ली पुलिस के पास यौन शोषण की शिकायत की थी, लेकिन मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पहलवान धरने पर बैठ गए। 25 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे गंभीर मामला बताया और दो दिन में दिल्ली पुलिस को जवाब देने के लिए कहा था। इसके बाद 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम बृजभूषण शऱण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करेंगे। उसी अनुक्रम में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई। अदालत ने ये भी आदेश दिया है कि नाबालिग महिला पहलवान को सुरक्षा दी जाए।
Related Posts
June 13, 2022 गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, हजारों रूपए मूल्य का गांजा बरामद
इंदौर : परदेशीपुरा पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से साढ़े सोलह […]
August 5, 2021 सुने घरों को निशाना बनाने वाली गैंग का शातिर बदमाश पकड़ाया, लाखों का चोरी का माल बरामद
इंदौर : टांडा जिला धार की गैंग का शातिर नकबजन क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया […]
March 11, 2023 18 व 19 मार्च को होगी दशनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत
विभिन्न मांगो को लेकर किया जाएगा विचार मंथन।
युवक - युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित […]
March 22, 2021 एमपी पीएससी की परीक्षा प्रारम्भ, संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए थे विशेष केंद्र
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 रविवार से प्रारंभ […]
March 19, 2021 तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ढाया कहर, खेतों में खड़ी फसलों को खासा नुकसान होने की आशंका..!
इंदौर : शुक्रवार दोपहर बदले मौसम ने कहर ढा दिया। इंदौर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में […]
May 30, 2023 10 करोड़ से अधिक की लागत से होगा परशुराम लोक का निर्माण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भूमिपूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।
जानापाव की […]
May 11, 2024 नाथ मंदिर परिसर में दीप स्तंभ का अनावरण
श्री माधव नाथ दीपप्रकाश ग्रंथ का भी किया गया विमोचन।
संत परंपरा में अग्रणी रहा है […]