इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में उतार- चढाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर फिर पौने पांच सौ के ऊपर चली गई। हालांकि ये आंकड़ा बढ़ने का कारण सैम्पल टेस्टिंग का ज्यादा होना भी है। इसीलिए औसत रूप से देखा जाए तो 13 फीसदी मामले संक्रमित पाए गए हैं। जो बीते दिनों की अपेक्षा कम हैं।
482 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
मंगलवार को 2204 सैम्पल लिए गए। पेंडिंग मिलाकर 3713 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 3196 निगेटिव पाए गए। 482 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।याने 13 फीसदी संक्रमित पाए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 322132 सैम्पलों की जांच की गई। 27289 सैम्पल संक्रमित पाए गए। इनमें से 81 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं।
6 और मरीजों की मौत।
मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 608 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
145 मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त।
मंगलवार को 145 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 22127 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आने में सफल रहे हैं।4554 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
July 8, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा, आरती उतारकर किया गया स्वागत
इंदौर : बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान स्वीकारने के बाद प्रभारी […]
July 28, 2020 30 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरी तरह खुला रहेगा शहर, आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया निर्णय इंदौर : कोरोना संक्रमण में आयी तेजी के बावजूद जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के दबाव में […]
December 11, 2022 सानंद के मंच पर रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन
इंदौर: रहस्य और रोमांच से भरपूर मराठी नाटक 'यू मस्ट डाय' का मंचन सानंद के मंच पर खंडवा […]
September 23, 2020 साढ़े चार सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, 7 ने गंवाई जान इंदौर : जिले में कोरोना का संक्रमण जिस तेजी के साथ पैर पसार रहा है, वह हैरत में डालने […]
February 3, 2021 पुनः बढ़े कोरोना के मामले, 44 नए संक्रमित मिले, 36 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना अभी पूरीतरह खत्म नहीं हुआ है। उसके आंकड़ों में आ रहा उतार- चढ़ाव इस बात के […]
May 23, 2020 कोरोना मुक्त इंदौर फिलहाल है दूर की कौड़ी, 83 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि..! इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट पा रही है। कभी कम कभी […]
September 4, 2022 अहिल्यापुरा स्थित दो जर्जर मकान किए धराशायी
इंदौर : शहर में चिह्नित खतरनाक एवं जर्जर मकानों को हटाने की कार्रवाई के तहत शनिवार को […]